Begusarai News: इंडक्शन कार्यक्रम के चौथे दिन सरकारी योजनाओं, अकादमिक नियम और करियर की मिली जानकारी

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: छात्रवृत्ति व स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की दी गई विस्तृत जानकारीलेज में शुक्रवार को इंडक्शन कार्यक्रम में छात्रों को जानकारी देते प्राध्यापक। बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह...

Begusarai News: इंडक्शन कार्यक्रम के चौथे दिन सरकारी योजनाओं, अकादमिक नियम और करियर की मिली जानकारी

Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के पांच दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम के चौथे दिन शुक्रवार को प्रथम शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ. अन्नू प्रिया एवं डॉ. तरुण प्रकाश ने विभिन्न सरकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उनके लाभों के बारे में विस्तार से बताया।

शैक्षणिक नियम एवं विनियम

द्वितीय सत्र में प्रो. रौशन कुमार मिश्र एवं प्रो. पंकज कुमार ने महाविद्यालय के शैक्षणिक नियम एवं विनियम से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने उपस्थिति, परीक्षा प्रणाली, अनुशासन, क्रेडिट प्रणाली एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक नियमों की जानकारी दी। तृतीय सत्र में प्रो. नित्यानंद झा एवं प्रो. अभिषेक कुमार झा ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की कार्यप्रणाली, इंटर्नशिप, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही अपने व्यक्तित्व एवं तकनीकी कौशल के विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ

दोपहर बाद आयोजित सत्र में स्पोर्ट्स एवं कल्चरल इंचार्ज प्रो. अभिषेक कुमार ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का परिचय कराया। उन्होंने विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक आयोजनों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कई नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, कविता पाठ सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशी विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम समन्वयक प्रो.अभिषेक कुमार झा और प्रो अपर्णा श्रीवास्तव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत पीटी से हुई। डा. अमरेश ने व्यायाम के महत्व से अवगत कराया। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इंडक्शन कार्यक्रम कब समाप्त होगा?
इंडक्शन कार्यक्रम पांच दिवसीय है, लेकिन समाप्ति की निश्चित तारीख का उल्लेख नहीं किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: इंडक्शन कार्यक्रम के चौथे दिन सरकारी योजनाओं, अकादमिक नियम और करियर की मिली जानकारी