Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsIndian Railways Announces Festival Special Trains for Increased Passenger Traffic
आनंद विहार-जोगबनी 29 नवंबर तक चलेगी
बरौनी में रेल प्रशासन ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ के कारण विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली-मानसी ट्रेन 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। आनंद विहार-जोगबनी हर...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 3 Oct 2025 08:17 PM

बरौनी। रेल प्रशासन ने आगामी पर्व त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कराने का निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक बरौनी जंक्शन होकर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में नई दिल्ली-मानसी 30 नवंबर तक प्रतिदिन नई दिल्ली से खुलेगी। आनंद विहार-जोगबनी 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से खुलेगी। आनंद विहार-जयनगर 27 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को आनंद विहार से खुलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




