मेधावी छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए दून पब्लिक स्कूल का चयन

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

फोटो नंबर:17, दून पब्लिक स्कूल में बच्चों के साथ प्राचार्य जीके सिंह। (फाइल फोटो)भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना श्रेष्ठ के अंतर्गत

मेधावी छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए दून पब्लिक स्कूल का चयन

बेगूसराय। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना श्रेष्ठ के अंतर्गत लक्षित क्षेत्र के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के मेधावी छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बिहार राज्य में कुल छह आवासीय विद्यालयों का चयन किया गया है। उनमें बेगूसराय जिले से चयनित एक मात्र आवासीय विद्यालय दून पब्लिक स्कूल रमजानपुर है। योजना के अंतर्गत विद्यालयों का चयन उनके 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उच्च प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के वे विद्यार्थी जो कक्षा 9वीं तथा 11वीं में नामांकन कराना चाहते हैं, अपना नामांकन इस विद्यालय में करा सकते हैं।

उनका नामांकन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।