भारत भारती के 16 बच्चे सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफल

Mar 01, 2026 07:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

पैनलविश्वनाथ नगर ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के 16 छात्र-छात्राओं ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 में सफलता प्राप्त की है। सफल छात्रों में हर्षवर्धन, आयुष, आदित्य,...

भारत भारती के 16 बच्चे सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफल

बेगूसराय। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का नया अध्याय जोड़ते हुए भारत भारती विश्वनाथ नगर ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के 16 छात्र-छात्राओं ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 में सफलता प्राप्त की है। सफल छात्रों में हर्षवर्धन, आयुष, आदित्य, हिमांशु, आर्यण अर्श, कृष्णा, प्रियरंजन राय प्रियंक, अभिषेक, समवर्त, आदर्श, आयुष, तमीम इक़बाल, पीयूष, शिवांशु, प्रियांशु, रौनक शामिल हैं। विद्यालय के संचालक राजेश कुमार कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। विद्यालय में प्रारंभ से ही अनुशासन, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी पर बल दिया जाता है।

भविष्य में भी विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया जाता रहेगा। विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगण ने सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।