Begusarai News: नगर निगम को विकास मॉडल के रूप में स्थापित करना प्राथमिकता: पिंकी
Begusarai News: नगर निगम परिसर में मुख्य पार्षद ने फहराया तिरंगाफहरातीं मुख्य पार्षद पिंकी देवी मौजूद उप मुख्य पार्षद अनिता देवी, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर व अन्य। बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम कार्यालय...

Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस रविवार को मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने शान से तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। मुख्य पार्षद समेत अन्य पार्षदों ने झंडे की सलामी ली। वहां मुख्य पार्षद के साथ मौजूद पार्षदों के अलावा गणमान्य लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।
मुख्य पार्षद का संदेश
मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आजादी के बाद देश लगातार विकास के क्षेत्र में नई उंचाई को छू रहा है। उन्होंने कहा कि शहर समेत नगर निगम क्षेत्र के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।
सुविधाओं में सुधार
स्वच्छता, जल निकासी, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए पार्षदों व अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाने के साथ वे लगातार काम कर रहे हैं। मुख्य पार्षद ने कहा कि सामाजिक सद्भाव, शांति व्यवस्था बनाये रखने के साथ बेगूसराय नगर निगम को विकास मॉडल के रूप में देशभर में स्थापित कराना प्राथमिकता है। कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक गणमान्य लोगों के अलावा निगमकर्मी शामिल हुए।
अतिथियों का स्वागत
इस दौरान निगम की ओर से अतिथियों का मुंह मीठा किया गया। इससे पहले बस स्टैंड में उप मुख्य पार्षद अनिता देवी, निगम चौक के समीप श्रीकृष्ण सिंह स्मारक की मूर्ति पर वार्ड-35 की पार्षद डॉ. शगुफ्तार ताजवर ने तिरंगा फहाराया। कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर ने देशहित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम, भारत माता के जयकारा नगर निगम क्षेत्र गूंजता रहा। इसके अलावा निगम क्षेत्र में पार्षद समेत गणमान्य लोगों ने भी अपने घरों पर तिरंगा फहराये।
सेल्फी प्वाइंट पर उत्सव
शहर में जगह-जगह लगाये गये सेल्फी प्वाइंट पर लोगों ने सेल्फी ली। मौके पर पूर्व मुख्य पार्षद संजय कुमार सिंह, सिटी मैनेजर राजीव रंजन सिंह, पार्षदों में गौरव कुमार उर्फ राणा, सूरवीर कुमार, मीना देवी, गीता देवी, गोपी कुमारी, रेखा देवी, ममता कुमारी, उमेश राय, राजीव रंजन, लालचंद कुमार, राकेश कुमार, विनय कुमार मिश्र, पूर्व उप मुख्य पार्षद जवाहर भारद्वाज, स्वच्छता अधिकारी सूरज कुमार, दिनकर कुमार, गुंजन कुमार, जितेन्द्र कुमार, राजद के बूटन साह आदि मौजूद थे। रिपोर्टर:मनोज सहनी


