ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायसरकार की गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई

सरकार की गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई

राजद ने दिया धरना पर नीतीश सरकार को फेल बताया। जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि राज्य में महंगाई लोगों की कमर...

सरकार की गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायMon, 08 Mar 2021 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

वीरपुर। निज संवाददाता

महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में युवा राष्ट्रीय जनता दल ने सोमवार को प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इसमें वक्ताओं ने सरकार की नीतियों की आलोचना की और हर मोर्चे पर नीतीश सरकार को फेल बताया। जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि राज्य में महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। हत्या, लूट, अपहरण व दुष्कर्म रोज हो रहे हैं पर राज्य सरकार का प्रशासन और पुलिस पर से नियंत्रण समाप्त हो गया है। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारी व कर्मी बिना घूस के काम नही करते। जनता परेशान है। इसके खिलाफ राजद आंदोलन तेज करेगा। पूर्व जिला पार्षद बिपिन पासवान ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग की। अध्यक्षता युवा राजद अध्यक्ष रामदास यादव ने की।

उन्होंने कहा कि सरकार का 20 लाख रोजगार देने का वादा अभी तक छलावा साबित हुआ है। सरकार अपना वादा पूरा करे। धरना के बाद बीडीओ को मांग पत्र सौंपा गया। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी राम प्रीत यादव, जिला सचिव अर्जुन यादव, जिला पार्षद सुल्ताना बेगम, बाबू लाल यादव, अंकित कुमार, शम्भू कुमार चौरसिया, वाल्मीकि यादव, संजय पासवान, गुड्डू यादव, प्रदीप कुमार,रघुवीर कुमार, आनन्द कुमार, कृष्णा कुमार आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें