Begusarai News: छौड़ाही: बढ़ रहा अतिक्रमण का दायरा

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: छौड़ाही प्रखंड के मुख्य पथों पर अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। अंबेडकर चौक से शिव मंदिर चौक और ठाकुरबाड़ी से सांवत तीन बट्टा चौक तक, लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नेता रामबहादुर महतो ने सीओ से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

Begusarai News: छौड़ाही: बढ़ रहा अतिक्रमण का दायरा

Begusarai News: छौड़ाही। प्रखंड क्षेत्र के छौड़ाही ग्रामीण बाजार के दो मुख्य पथ‌ अंबेडकर चौक से पश्चिम शिव मंदिर चौक तक व छौड़ाही ठाकुरबाड़ी से होते हुए सांवत तीन बट्टा चौक तक मुख्य पथ‌ किनारे अतिक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। विदित हो कि इस मुख्य पथ पर दो प्राइवेट स्कूल, यूको बैंक व बंधन बैंक की शाखा स्थित है। इन सबके बीच इस पथ पर दोनों तरफ ग्रामीणों के द्वारा अतिक्रमण करने का सिलसिला जारी है। इसके चलते इस पथ पर अक्सर जाम लग जाने से लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण सह माकपा नेता रामबहादुर महतो सुमन ने सीओ से इन दोनों पथो को अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: छौड़ाही: बढ़ रहा अतिक्रमण का दायरा