Begusarai News: मंझौल व बखरी अनुमंडल से 10-10 उत्कृष्ट परियोजनाओं का चयन
Begusarai News: फोटोः42, अनुमंडल स्तरीय 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस का फीता काटकर उद्घाटन करते एसडीएम मंझौल अमित कुमार सिंह। एसडीएम मंझौल अमित कुमार सिंह। मंझौल, एक संवाददाता। जय मंगला प्लस टू हाई स्कूल मंझौल में...

Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। जय मंगला प्लस टू हाई स्कूल मंझौल में सात सितंबर को अनुमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन एसडीएम मंझौल अमित कुमार प्रो.संजय कुमार, जिला समन्वयक हर्षवर्धन कुमार ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया।
परियोजनाओं की प्रस्तुतीकरण
मंझौल अनुमंडल से 27 स्कूलों से कुल 55 परियोजनाओं की प्रस्तुतीकरण हुई। वहीं बखरी अनुमंडल के 25 स्कूलों से कुल 53 परियोजनाओं को बाल वैज्ञानिकों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। मूल्यांकन के बाद मंझौल एवं बखरी अनुमंडल से 10-10 परियोजनाओं का चयन हुआ।
सम्मानित व्यक्तित्व
विज्ञान प्रेमी एसडीएम अमित कुमार सिंह ने परियोजनाओं के मूल्यांकन का कार्य को शुरू करवाया। मुख्य अतिथि एसडीएम मंझौल अमित कुमार सिंह को पाग व पौधा देकर स्कूल के एचएम इंद्रमणि झा ने सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त मूल्यांकन कर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण स्कूल के शिक्षक कृष्ण कुमार ने किया। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। स्कूल की संगीत शिक्षिका एवं शिक्षक ने स्वागत गान प्रस्तुत किए।
बच्चों के लिए अनुसंधान की आवश्यकता
एसडीएम अमित कुमार सिंह ने कहा कि आज दुनिया के विभिन्न देश शोध के बल पर आगे बढ़ते जा रहे हैं। जरूरत है कि हमारे बच्चे भी शोध और अनुसंधान में अच्छा कार्य करें। बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम बच्चों में जिज्ञासा और नवाचार को बढ़ावा देता है। एसडीएम ने बाल वैज्ञानिकों के परियोजनाओं का निरीक्षण किया।
निर्णायक मंडल का मूल्यांकन
शैक्षिक समन्वयक प्रो. संजय कुमार के नेतृत्व में निर्णायक मंडल में आरती मंडल, चुनचुन सिंह, गणपति कुमार, बबीता कुमारी ने मूल्यांकन का कार्य किया। इस अवसर पर उपस्थित साइंस फॉर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि बेगूसराय के लिए यह उपलब्धि है कि चौथी बार राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन बेगूसराय में होने जा रहा है। 32 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार है। इस अवसर पर अनुमंडल कोऑर्डिनेटर मंझौल सुमित कुमार बखरी शैक्षिक कोऑर्डिनेटर रजनीश पल्वव, प्रखंड समन्वयक अभय कुमार सिंह, जय मंगल हाई स्कूल की विज्ञान शिक्षिका संध्या कुमारी एवं स्कूल के प्रधान अध्यापक समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया। कार्यक्रम का मॉनिटरिंग जिला समन्वयक हर्षवर्धन कुमार एवं शैक्षणिक गतिविधियों का मॉनिटरिंग जिला शैक्षिक समन्वयक प्रो संजय कुमार कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के एच एम इंद्रमणि झा ने की। रिपोर्टर:संजय कुमार


