साहेबपुरकमाल को मिली बहुप्रतीक्षित डिग्री कॉलेज की सौगात
इसी सत्र में कला संकाय के अलग-अगल विषयों के लिए छात्र-छात्रा करा सकेंगे नामांकनदभार संभाला साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। प्रखंड के रघुनाथपुर गांव स्थित सेनापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में...

साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। प्रखंड के रघुनाथपुर गांव स्थित सेनापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को बहुप्रतीक्षित राजकीय डिग्री कॉलेज की शुरुआत हुई। प्रो. कमलेश ने नवसृजित राजकीय डिग्री कालेज के प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण कर इसकी शुरुआत की।
शैक्षणिक इतिहास में मील का पत्थर
प्रखंड क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित डिग्री कॉलेज की स्थापना पर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम प्रखंड के शैक्षणिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है। अब क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए 30 से 50 किलोमीटर दूर नहीं जाना होगा।
आधारभूत संरचना की मांग
जनप्रतिनिधियों ने सरकार से नवसृजित महाविद्यालय को अतिशीघ्र आधारभूत संरचना व संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। पदभार ग्रहण करने के बाद प्राचार्य ने बताया कि सरकार के निर्देश के मुताबिक इसी सत्र से क्षेत्र के छात्र-छात्रा स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के लिए कला संकाय के अलग-अलग विषयों में नामांकन के लिए आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया
प्राचार्य ने बताया कि उनके पदभार ग्रहण करने व उक्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उपलब्ध आधारभूत संसाधनों की जानकारी वे ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति को देंगे। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर प्राध्यापक, व्याख्याताओं व शिक्षकेतर कर्मियों की नियुक्ति व प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा का अवसर मिले और मेधावी युवा देश व राज्य को समृद्ध बनाने में अपना योगदान दे सकें। मौके पर सेनापति उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रघुनाथपुर के एचएम दीपक कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार राय, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार, पूर्व पैक्स अध्यक्ष गोरेलाल यादव, जदयू नगर अध्यक्ष पंकज सिंह, बलिया व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, जदयू नेत्री शकुंतला गुप्ता, शिक्षक कृष्ण कुमार, धनंजय ठाकुर, प्रेम पाठक आदि मौजूद थे। रिपोर्टर:कृष्णकांत गांधी
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


