सिसौनी की टीम ने छह विकेट से मैच जीता
डंडारी प्रखंड के सिसौनी में जय माता दी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा नेता मनीष कुमार और अन्य द्वारा किया गया। मनीष ने युवा खिलाड़ियों को समर्थन देने का आश्वासन दिया। उद्घाटन मैच में मेजबान सिसौनी ने चक्का को 6 विकेट से हराया। ललित ने नाबाद 45 रन बनाए और धर्वेन्द्र को 'मेन ऑफ द मैच' चुना गया।

नावकोठी, निज संवाददाता। डंडारी प्रखंड के सिसौनी में जय माता दी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को भाजपा नेता मनीष कुमार, पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार, शुभाकर मिश्र, ललन गुप्ता ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया। मनीष कुमार ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। कहा कि यह टूर्नामेंट क्षेत्र के युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। उद्घाटन मुकाबला मेजबान सिसौनी एवं चक्का के बीच खेला गया जिसमें चक्का के टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी। 15.5 ओवर में ऑल आउट होकर 87 रन बनाया। जवाब में उतरी मेजबान सिसौनी की टीम ने 11 ओवर में 93 रन बनाकर 6 विकेट से मैच को जीत लिया जिसमें ललित 45 रन बनाकर नाबाद मैच विनिंग पारी खेल कर सिसौनी को जीत दिलाई।
मेन ऑफ द मैच धर्वेन्द्र कुमार, आयोजक विजय मार्शल, संयोजक ललित कुमार शर्मा, मुखिया इन्द्रदेव राय, पंसस प्रेमलता देवी, पप्पू सहनी, अमरजीत कुमार शर्मा आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


