Begusarai News: बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल में बच्चों के पार्क का उद्घाटन
Begusarai News: फोटो नंबर: दो, बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल आईओसी बरौनी में शुक्रवार को पार्क के उद्घाटन समारोह में बरौनी रिफाइनरी के ईडी सत्यप्रकाश, प्राचार्य नीरज कुमार व अन्य।

Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल आईओसी बरौनी में शुक्रवार को पार्क का उद्घाटन एवं पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईओसी बरौनी रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख सत्यप्रकाश तथा विशिष्ट अतिथि कार्यकारी निदेशक (परियोजना एवं कोर ग्रुप) संजय राइजादा थे। दोनों अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। रिफाइनरी प्रमुख ने कहा कि बच्चों के लिए ऐसा पार्क उनके शारीरिक, मानसिक एवं रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। संचालन रिषिका एवं हरिता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका लीमा परेरा ने किया।
इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षिका वंदना की ओर से प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत से हुआ। प्राचार्य नीरज कुमार ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में हरित एवं मनोरंजक वातावरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


