प्रशिक्षुओं का अभिनंदन समारोह आयोजित

Apr 06, 2026 07:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

पैनल:::::फोटो नं.18, चंदौर स्थित बीएड कॉलेज में सोमवार को अभिनंदन समारोह का उद्घाटन करते प्राचार्य और अन्य।

प्रशिक्षुओं का अभिनंदन समारोह आयोजित

भगवानपुर। कमला भुवनेश्वर बीएड कॉलेज चंदौर में डीएलएड सत्र-2025-27 के शिक्षक प्रशिक्षुओं के स्वागत में सोमवार को अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्राचार्य डा राजीव राय ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षुओं को स्वयं से ईमानदार रहना होगा तभी वे जीवन में उन्नति के शिखर पर पहुंच सकते हैं एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। कॉलेज अध्यक्ष विनय कुमार सिंह एवं सचिव वंदना कुमारी ने नवागंतुक शिक्षक प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर प्रभात कुमार रंजन, नीतीश कुमार, डा सुनील चंद्र यादव, अनिल कुमार सिंह, डा प्रियंका यादव, वंदना कुमारी, आनंद कुमार, अंकेश कुमार, सुभाष पोद्दार, आनंद कुमार, अंकिता कुमारी आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।