सेंट पॉल स्कूल में बच्चों का अलंकरण समारोह
फोटो: 07, सेंट पॉल स्कूल तेघड़ा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते छात्र व शिक्षक...गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन के लिए विभिन्न पदों पर छात्रों का चयन किया गया। इसमें स्कूल स्पोर्ट्स कप्ता

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। तेघड़ा स्थित संत पॉल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र आरंभ होने पर अलंकरण समारोह किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, प्रेसिडेंट लक्ष्मी कुमारी, प्राचार्या तनु सौरभ, वरीय शिक्षक राम कुमार मिश्रा एवं सुरेन्द्र कुमार सिंह आदि लोगों के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं छात्रों द्वारा गणेश वंदना के साथ किया गया। विद्यालय की गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन के लिए विभिन्न पदों पर छात्रों का चयन किया गया। इसमें स्कूल स्पोर्ट्स कप्तान के रूप में आराध्या कुमारी एवं हर्ष राज, अनुशासन कप्तान के रूप में अभिनव कुमार एवं महालक्ष्मी, सीसीए कप्तान के रूप में ईशान राज एवं आरिफा फातिमा, तथा स्कूल उप-कप्तान के रूप में आशीष राज एवं राधिका कुमारी को चुना गया।
इसी क्रम में विभिन्न हाउसों के कप्तान भी नियुक्त किए गए। भाभा हाउस से राजीव कुमार एवं नाव्या, डार्विन हाउस से मुहम्मद आसाद एवं रोशनी कुमारी, न्यूटन हाउस से प्रणव राज एवं आराध्या कुमारी, तथा रमन हाउस से आशुतोष कुमार एवं अनुष्का वर्णवाल को यह दायित्व प्रदान किया गया। हाउस मास्टर के रूप में भाभा हाउस से मिसेज काजल कुमारी, डार्विन हाउस से सौरभ कुमार, न्यूटन हाउस से मिस ब्यूटी कुमारी एवं रमन हाउस से पुष्कर कुमार को जिम्मेदारी दी गई। मौके पर पर प्रबंधक, प्रेसिडेंट एवं प्राचार्या द्वारा सभी चयनित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को टाई, बैज एवं अन्य प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कंचन कुमारी, प्रेम माधुरी, भारती सिंह, राकेश कुमार, सचित के रामचंद्रन, प्रफुल्ल कुमार एवं सोमनाथ मांझी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रिपोर्टर:अशोक कुमार
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


