
युवा सरकार, युवा सोच के साथ करेगी काम: इमरान प्रतापगढ़ी
बछवाड़ा विधानसभा के मंसूरचक में आयोजित जनसभा को कन्हैया कुमार ने भी किया संबोधित... बछवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी शिवप्रकाश गरीब दास। मंसूरचक, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्याल
मंसूरचक, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी शिवप्रकाश गरीब दास के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुये कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सह राज्य सभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि बछवाड़ा विधानसभा की धरती एक युवा को विधानसभा चुनाव में चुनकर भेजेगी और युवा भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के गद्दी पर बैठाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार युवाओं को रोजगार नहीं देने का काम कर रही है और युवा बेरोजगार हैं। महागठबंधन की सरकार कांग्रेस पार्टी के समर्थन से सरकार बनायेगी और युवा सरकार युवा सोच के साथ काम करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ नीतीश कुमार ने सरकार बनाकर युवाओं का हकमारी की है। बिहार में अगर कोई नौकरी, रोजगार दे सकता है तो वह तेजस्वी यादव महागठबंधन की सरकार। उन्होंने कहा कि शिवप्रकाश गरीब दास बछवाड़ा में विकास करेंगे इस बात की गारंटी है। क्योंकि कि इनके पिता स्व. रामदेव राय ने बिहार में बछवाड़ा की एक पहचान बनायी है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने गरीब दास को आपके पास भेजा है आप इन्हें पंजा छाप पर बटन दबाकर कर राहुल गांधी जी प्रियंका गांधी जी का हाथ को मजबूत करें। तभी युवाओं को रोजगार और अधिकार मिलेगा। मौके पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि बछवाड़ा की धरती से इस बार बिहार की राजनीति बदलने वाली है। आप सभी युवा विधायक चुने और वोट दें । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने की और मंच संचालन पूर्व मुखिया अमीनउद्दीन ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेताओं कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




