Begusarai News: अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक धराया

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: विभिन्न कंपनियों के स्टीकर, खाली बोतलें, केमिकल, पाउडर आदि शराब बनाने वाले सामान बरामद... गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी में मिनी अवैध विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का उद्भेदन होने से क्षेत्र में...

Begusarai News: अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक धराया

Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। लोहियानगर थाना क्षेत्र के लोहियानगर मोहल्ला में एक किराये के मकान में बेरोकटोक अवैध मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री चल रही थी। गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी में मिनी अवैध विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का उद्भेदन होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। लोग हैरत में तब पड़ गये जब एक सूने पड़े मकान से पुलिस छापेमारी में विदेशी शराब बनाने का अवैध कारोबार का खुलासा हुआ।

पुलिस छापेमारी

छापेमारी टीम का नेतृत्व लोहिनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार कर रहे थे। इसमें एक आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। एसपी मनीष ने बताया कि पुलिस छापेमारी में विस्की की छह बोतलें और प्रीमियम विस्की की पांच बोतले जिसमें 4.125 लीटर विदेशी शराब, बोतल सील करने वाला स्टीकर का रॉल, सीसे की 70 खाली बोतल, प्लास्टिक की खाली 885 बोतल, एक जग, कुछ प्लास्टिक की बोतलों से 1.900 लीटर केमिकल, बोतल सील करने वाला 968 स्टीकर, बोतल पर चिपकाने वाला अलग-अलग कंपनी का 494 स्टीकर, एक प्लास्टिक की पन्नी में गेरुआ रंग का पाउडर 150 ग्राम व कुछ बर्तन व अन्य सामान बरामद किये गये।

पुलिस की कार्यवाही

एसपी मनीष शराब की अवैध मिनी फैक्ट्री के संचालक को तलाशने में जुटे हैं। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि यहां से बनायी गयी अवैध विदेशी शराब की सप्लाई शहरी क्षेत्र के अलावा और कहां-कहां हो रही थी। इस नेटवर्क में कितने व कौन-कौन लोग शामिल हैं। किरायेदार से भी पुलिस पूछताछ करने की तैयारी में है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

छापेमारी में कौन गिरफ्तार हुआ?
छापेमारी में एक आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक धराया