कुटीर उद्योग बना है अवैध शराब का धंधा

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बरौनी, फुलवड़िया थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री बढ़ रही है, जिसमें कच्ची शराब के सौदागर भी सक्रिय हैं। शराब माफिया नाबालिग युवकों को दिहाड़ी पर शराब बेचवा रहे हैं। साथ ही, सूखा नशा यानी स्मैक की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है। प्रशासन की उदासीनता से स्थानीय लोग चिंतित हैं।

कुटीर उद्योग बना है अवैध शराब का धंधा

बरौनी, निज संवाददाता। फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत शोकहारा,फुलवड़िया, बारो, निपनियां आदि जगहों पर इन दिनों अवैध शराब की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

अवैध शराब का कारोबार

और तो और कच्ची शराब के सौदागर भी गांव के इलाकों में अपने पांव पसार रहे हैं। इतना ही नहीं यहां शराब की बिक्री ने तो एक तरह से कुटीर उद्योग का रूप ले लिया है। इंडस्ट्रियल इलाका के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाला बरौनी इलाका अब अवैध शराब के धंधे में भी शीर्ष पर स्थापित हो रहा है। इलाके में शराब माफिया नाबालिग युवकों से दिहाड़ी पर शराब की बिक्री करा रहे है। गैर प्रांत की अवैध शराब झोले मे भरकर बेची जा रही है। बरौनी क्षेत्र में कोई ऐसा गली मुहल्ले नहीं है।जहां अवैध शराब सहूलियत से धंधे से जुड़े लोगों द्वारा पियक्कड़ों को उपलब्ध नहीं कराई जाती हो। स्थानीय लोगों की मानें तो प्रशासन से सेटिंग गेटिंग से यह धंधा आराम से फल फूल रहा है।

प्रशासन की उदासीनता

ऐसा नहीं है कि इसकी खबर प्रशासन को नहीं है। सबकुछ जानकारी के बावजूद कार्रवाई नगण्य है। सबसे दिलचस्प है कि धंधेबाज द्वारा पियक्कड़ लोग को घर बैठे इसकी आपूर्ति करा रहे हैं। यह एक ऐसी कड़बी सच्चाई है,जिसे जानते सब है लेकिन कोई कुछ कहने में परहेज बरतते हैं। युवाओं में बढ़ रहा है सूखा नशा का लत बरौनी। बरौनी शहरी व ग्रामीण इलाकों में इन दिनों सूखा नशा यानी स्मैक की बिक्री युद्धस्तर से जारी है।

सूखा नशा और युवा

अहले सुबह से देर रात तक इस कारोबार से जुड़े युवक द्वारा पुड़िया में डिलीवरी की जाती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कारोबार अब लगातार बढ़ता जा रहा है।खासकर युवाओं में इसकी लत पैर पसारने लगी है। प्रशासन के इस ओर उदासीन बने रहने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बरौनी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री कब से बढ़ रही है?
बरौनी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।