ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायबुलंद हौसला हो तो सफलता में आड़े नहीं आती दिव्यांगता: भुवन

बुलंद हौसला हो तो सफलता में आड़े नहीं आती दिव्यांगता: भुवन

नंबर: दो हमारे प्रतिनिधि दिव्यांगों को सहानुभूति नहीं प्रोत्साहन की जरूरत है। विश्व के कई देशों में ऐसे दिव्यांग हुए हैं जो...

बुलंद हौसला हो तो सफलता में आड़े नहीं आती दिव्यांगता: भुवन
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायThu, 03 Dec 2020 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

दिव्यांगों को सहानुभूति नहीं प्रोत्साहन की जरूरत है। विश्व के कई देशों में ऐसे दिव्यांग हुए हैं जो अपनी दिव्यांगता की बाधा को पार कर विज्ञान, साहित्य आदि के क्षेत्र में नजीर पेश की। ये बातें डीईओ रजनीकांत प्रवीण ने कहीं।

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला सामाजिक सुरक्षा-सह-दिव्यंगजन सशक्तीकरण कोषांग व बुनियाद केंद्र, मटिहानी के संयुक्त तत्वाधान में गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में दिव्यांगता सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थानों व विशिष्ट दिव्यांगजनों को प्रोत्साहन व सम्मानित करना था। इसकेअलावा दिव्यंगजनों के लिए पेंटिंग प्रतियोगता भी करायी गयी। जिला सामाजिक सुरक्षा-सह-दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग के सहायक निदेशक भुवन कुमार ने कहा कि दिव्यांगता महज शारीरिक परिस्थितियां है। इस बात को लेकर किसी भी दिव्यांगजन में आत्मविश्वास की कमी नहीं होनी चाहिए। विश्व में शारीरिक चुनौतियों से पार पाते हुए अप्रतिम उपलब्धियां हासिल करने वाले सैकड़ों उदाहरण मौजूद हैं। आवश्यकता केवल इस बात की है कि हम अपने मनोबल को ऊंचा रखते हुए अपने जीवन लक्ष्य को हासिल करें। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर जिन छह लोगों को सम्मानित किया जा रहा है, उन्होंने अपनी शारीरिक बाधाओं को कभी अपनी उपलब्धियों को हासिल करने में बाधक नहीं माना है। उन्होंने जिले में दिव्यांगजन सशक्तीकरण के लिए किए जाने वाले प्रयासों तथा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी।

इनको मिला सम्मान

नावकोठी में सामाजिक सुरक्षा विशेष तौर पर दिव्यंगजनों के लिए निःशक्तता पेंशन के उत्कृष्ट निष्पादन के लिए मंझौल के उत्कर्ष कुमार को सर्वोत्तम दिव्यांग कर्मचारी के रूप में सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना के अक्षरदूत के रूप में असाक्षर महिलाओं को साक्षरता प्रदान करने एवं विकास योजनाओं से जोड़ने के उत्कृष्ट कार्य के लिए मंझौल के ही मोहन कुमार को सम्मानित किया गया। विक्रमपुर के डॉ. गौतम कुमार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किये जाने वाले दिव्यांगजन सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार, 2020 के लिए जिला प्रशासन ने अनुशंसा की है। उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय से वर्ष 2015 में ऐडुकेशन संकाय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर रोल मॉडल बने हैं। छौड़ाही की रूबी कुमारी को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2020 के दौरान पीडब्ल्यूडी आइकॉन के रूप में नामित किया गया। तेघड़ा की प्रतिभा कुमार को मास कम्यूनिकेशन में स्नातक उपाधि हासिल है। स्टूडेंट काउंसिलर के रूप में कार्य करने की वजह से रोल मॉडल चुना गया। वहीं उलाव के रवि कुमार ने ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द डिसेबल्ड द्वारा 14-15 नवंबर के दौरान इंफाल (मणिपुर) में आयोजित ईस्ट जोन क्रिकेट चैंपियनशीप फॉर द फिजिकली चैलेंज्ड में भागीदारी की। इसके अलावा भी कई टूर्नामेंट में भाग लेने के कारण सर्वोत्तम दिव्यांग खिलाड़ी के रूप में चुना गया।

मुख्यधारा से आज भी उपेक्षित हैं दिव्यांग

गढ़पुरा। निज संवाददाता

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर गायत्री मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगों के अधिकारों की रक्षा एवं सम्मान के लिए लोगों को आगे आने का आह्वान किया गया। बक्ताओं ने कहा कि दिव्यांग समाज की मुख्यधारा से आज भी अपेक्षित हैं। समाजसेवी सुशील कुमार सिंघानियां ने कहा कि दिव्यांगों के लिए सरकार कई स्कीम चला रही है। युवा सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष ऋतुराज ने कहा कि गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र में कुल 178 दिव्यांग को विगत 3 वर्षों से दिव्यांग पेंशन मिलना बंद हो गया जबकि पूर्व में मिलता था।

इस अवसर पर उपस्थित दिव्यांगों को सम्मान के लिए चंदन वंदन कर आरती की गई तथा सम्मान में नए वस्त्र दिये गये । इस सम्मान को पाकर दिव्यांगजन अभिभूत होकर खुशी से झूम उठे। दयानंद ठाकुर, बिजली महतो, शंभु साह, राजेश साहू, रविंद्र कुमार, रामचंद्र सदा, मनोज शर्मा, पंकज सहनी, सोनेलाल पासवान, रामचंद्र सहनी आदि को सम्मानित किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष सुशील सिंघानियां की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मौके पर रमेश महतो, मुकेश विक्रम, मुन्ना गिरी ,राजा दास, विनोद यादव आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें