300 दिव्यांगों को हर्ल की ओर से दिए गए सहाय्य उपकरण
केन्द्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में दिव्यांगजनों को मिला है आरक्षण समेत अन्य लाभण समेत अन्य लाभ सामाजिक दायित्व के तहत एलिम्को के सहयोग से दिव्यांगों को दिये गये सहायक उपकरण बीहट, निज संवाददाता।...

बीहट, निज संवाददाता। सहायक उपकरण बैट्री युक्त ट्राई साइकिल समेत अन्य सहायक उपकरण को पाकर दिव्यांगजों के चेहरे खुशी से खिल उठे। शुक्रवार को हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड (हर्ल) ने अपने सीएसआर पहल के तहत एल्मिको के सहयोग से 300 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण दिये।
कार्यक्रम का उद्घाटन
हर्ल टाउनशिप स्थित फेज वन परिसर में हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि केन्द्र में मोदी की सरकार बनने के साथ ही दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण से लेकर उनकी सुविधाओं के लिए कई कार्य किये गये हैं। नौकरी में 4 फीसदी आरक्षण व उच्च शिक्षा के लिए 5 फीसदी आरक्षण देकर केन्द्र की मोदी सरकार ने दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने का काम किया है।
हर्ल की पहल
केन्द्रीय मंत्री ने सीईआर तथा सीएसआर पहल से हर्ल के द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। हर्ल के यूनिट हेड नितिन सक्सेना ने कहा कि दिव्यांगजनों को करीब 66 लाख रुपये मूल्य के सहायक उपकरण देकर हर्ल ने समावेशी विकास एवं सामाजिक उत्तरादायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर किया है।
प्रतिभागियों की राय
मौके पर तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, पूर्व विधायक ललन कुंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, हर्ल के वित्त विभाग के उपाध्यक्ष मैथ्यू जॉनसन डारा, एल्मिको के जीएम अजय चौधरी, कारखाना प्रबंधक मनीष कुमार, हर्ल के सीएसआर प्रबंधक सुनील उनियाल समेत अन्य मौजूद थे। सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों व वृद्धजनों ने हर्ल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सहायक उपकरणों से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। दिव्यांगजनों के लीडर जोशी ने केन्द्रीय मंत्री समेत हर्ल के अधिकारियों से हर्ल में नौकरी देने में दिव्यांगों को प्राथमिकता देने की मांग की। रिपोर्टर:विपिन सिंह
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


