Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsHuman Service Above All Free Health Camp for the Elderly and Helpless in Cheriyabariyarpur
धरती पर मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता : डॉ. मृत्युंजय

धरती पर मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता : डॉ. मृत्युंजय

संक्षेप:

फोटो नंबर: 22, चेरियाबरियारपुर प्रखंड के सकरबासा में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सह चिकित्सीय परामर्श कार्यक्रम में डॉ. मृत्युंजय कुमार व अन्य।

Aug 10, 2025 08:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

चेरियाबरियारपुर। संसार में मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। बेसहारा व बुजुर्गों की सेवा करने से जो पुण्य मिलता है, वैसा पुण्य प्रयागराज के महाकुंभ अथवा किसी धार्मिक कार्यक्रम के अनुष्ठान से भी नहीं मिल पाता है। ये बातें जन सुराज पार्टी के नेता सह जिले प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.मृत्युंजय ने सकरबासा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सह चिकित्सीय परामर्श कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा जो लोग बुजुर्ग व बेसहारा लोगों की सेवा करते हैं, उन्हें अपने जीवन में कभी असफलता का मुंह नहीं देखना पड़ता है। आगे भी ऐसे गरीब गुरबा तथा दलित महादलितों के मुहल्ले में शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच का कार्यक्रम जारी रहेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करना पुण्य का काम है। मुफ्त स्वास्थ्य शिविर की सूचना पर अगल-बगल के मोहल्लों से खासकर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर में लगभग 250 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर स्वास्थ्य जांच करायी। मुफ्त में परामर्श एवं दवा प्राप्त कर अपने अपने घर लौटे। शिविर के सफल संचालन में ग्रामीण गौरव जायसवाल, मो. जियाछल आजाद, मुखिया संघ के प्रदेश सचिव मुखिया रमेश सिंह, नीरज कुमार, शील कुमार सिंह, बालमुकुंद झा आदि थे।