बीआरडीएवी में छात्राओं को दिया गया एचवीपी का टीका
पैनल के लिए राय। बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को डॉ. गोपाल मिश्र के मार्गदर्शन में 14 वर्ष से 15 वर्ष तक की छात्राओं के स्वा

बेगूसराय। बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को डॉ. गोपाल मिश्र के मार्गदर्शन में 14 वर्ष से 15 वर्ष तक की छात्राओं के स्वास्थ्य एवं भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. गोविंद कुमार, डॉ. योगिता रानी और जिला समन्वयक गोविंद कुमार थे। प्राचार्य नीरज कुमार सिंह ने कहा कि छात्राओं का स्वास्थ्य और सुरक्षा विद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे इस प्रकार के स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति जागरूक रहें। इस निशुल्क टीकाकरण में 14 वर्ष से 15 वर्ष तक की लगभग 300 छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।
मौके पर लीमा परेरा, अनुराधा कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह व अन्य थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


