ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायदौलतपुर में घर-घर को किया जा रहा सेनिटाइज

दौलतपुर में घर-घर को किया जा रहा सेनिटाइज

लॉकडाउन का पालन करने से ही हम सभी कोरोना महामारी से निजात पा सकते हैं। ये बातें दौलतपुर पंचायत के मुखिया सुरेन्द्र पासवान ने घर-घर चलाए जा रहे सेनिटाइजेशन अभियान के दौरान आमलोगों से...

दौलतपुर में घर-घर को किया जा रहा सेनिटाइज
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायMon, 20 Apr 2020 07:02 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन का पालन करने से ही हम सभी कोरोना महामारी से निजात पा सकते हैं। ये बातें दौलतपुर पंचायत के मुखिया सुरेन्द्र पासवान ने घर-घर चलाए जा रहे सेनिटाइजेशन अभियान के दौरान आमलोगों से कहीं। उन्होंने बताया कि दौलतपुर पंचायत के सभी घरों को सेनिटाइज किया जा रहा है। बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों को साबुन उपलब्ध कराया गया है। साथ ही, कोरोना वायरस की जांच के लिए प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर डोर टू डोर स्क्रीनिंग की जा रही है। यह अभियान लोगों की जिंदगी बचाने का हिस्सा है। इसमें सहयोग कर खुद व समाज को स्वस्थ व सुरक्षित रखने में योगदान दें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें