ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायसमाज को शिक्षित किए बिना समग्र विकास संभव नहीं

समाज को शिक्षित किए बिना समग्र विकास संभव नहीं

युवा पेज..., निज प्रतिनिधि। भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के जनक थे। स्वतंत्र भारत के...

समाज को शिक्षित किए बिना समग्र विकास संभव नहीं
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायFri, 11 Nov 2022 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

खोदावंदपुर, निज प्रतिनिधि। भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के जनक थे। स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री के रूप में उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सुधारात्मक कार्य के लिए उन्हें सदा याद किया जाएगा। यह बात बीईओ दानी राय ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया में मौलाना अबुलकलाम आजाद की जयंती सह शिक्षा दिवस समारोह के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग को शिक्षित किए बिना समग्र विकास संभव नहीं है। इस अवसर पर मौलाना के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। वहीं, बच्चों द्वारा शिक्षा जागरूकता रैली भी निकाली गई।

मध्य विद्यालय मेघौल, ताराबरियारपुर, मसुराज उर्दू माध्यमिक विद्यालय नुरूल्लाहपुर सहित अनेक विद्यालयों में चेतना सत्र के दौरान मौलाना अबुल कलाम आजाद की जीवनी पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान दौलतपुर नवटोलिया के छात्रों के बीच पेंटिंग, वाद-विवाद, रंगोली तथा संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन के लिए कहकशां परवीन, श्वेता कुमारी, पुष्पा, कुमकुम, सल्तनत परवीन, आफरीन सहित दर्जनभर बच्चे को पुरस्कृत किया गया। मौके पर एचएम मो. अब्दुल्लाह, मोती कुमारी, नाफे कौनैन, सुरुचि कुमारी सहित कई शिक्षक व बच्चे मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े