होली मिलन समारोह आयोजित

Mar 01, 2026 07:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बरौनी के काली मंदिर परिसर में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष शशि गुप्ता की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में रामोत्सव की तैयारी पर चर्चा की गई। सामाजिक उत्थान के लिए संगठन विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया गया। समारोह के अंत में सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।

होली मिलन समारोह आयोजित

बरौनी। बरौनी दीनदयाल रोड स्थित काली मंदिर परिसर में शनिवार की शाम विश्व हिन्दू परिषद ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशि गुप्ता ने की। संचालन जिला मंत्री कुमार विकास ने किया। प्रांत सहमंत्री विकास भारती ने कहा कि संगठन विस्तार सामाजिक उत्थान के लिए आवश्यक है। जिला सहमंत्री रौशन मिश्र ने आगामी रामोत्सव की तैयारी पर चर्चा की। कहा कि इसके लिए बरौनी, तेघड़ा व बछवाड़ा आदि जगहों पर व्यापक जन संपर्क करते हुए तैयारी की जा रही है। बैठक के अंत में होली मिलन समारोह का आयोजन कर सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।

मौके पर जिला सह संयोजक साजन कुमार, तेघड़ा संयोजक मनीष बिहारी, अभिनव, अमित कुमार, अर्जुन पोद्दार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।