260 लोगों की हुई एचआईवी व सिफलिस की जांच
गढ़पुरा में एचआईवी एड्स जागरूकता कार्यक्रम के तहत 260 लोगों की एचआईवी और सिफलिस की जांच की गई। मरीजों को चिकित्सीय परामर्श और नि:शुल्क दवा दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप 10 मार्च तक चलेगा, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को उनकी एचआईवी स्थिति की जानकारी देना है।

गढ़पुरा, एक संवाददाता। राज्य स्तर पर चलाए जा रहे एचआईवी एड्स जागरूकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को हरखपुरा गांव में इंटेंसिफाइड हेल्थ कैंप के तहत 260 लोगों की एचआईवी एवं सिफलिस की जांच की गई। साथ ही, उनको चिकित्सीय परामर्श के साथ नि:शुल्क दवा दी गयी। इस अवसर पर ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन माप और टीबी का स्क्रीनिंग कर के 20 सस्पेक्टेड सैंपल कलेक्शन किया गया। अध्यक्षता गढ़पुरा सरकारी हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ. मो. निहाल फारूक ने की। उन्होंने कहा कि एचआईवी की जांच सभी लोगों को करानी चाहिए ताकि उन्हें अपना स्टेटस पता चल सके। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा होली पर्व के अवसर पर खासकर जब प्रवासी मजदूर अपने घर आते हैं।
जिले में यह हेल्थ कैंप 10 मार्च तक चलेगा। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा एक दिसंबर 2026 तक यह लक्ष्य रखा गया है कि 95% संभावित लोगों को अपनी एचआईवी की स्थिति की जानकारी मिल जाए जो व्यक्ति एचआईवी संक्रमित पाए जाते हैं उनमें से 95% की दवा एआरटी सेंटर से प्रारंभ हो जाए तथा जो व्यक्ति दवा ले रहे हैं उनमें से 99% का वायरल लोड जांच किया जाए। ग्रामीण जागरूकता अभियान समिति के कार्यपालक निदेशक इंजीनियर कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि एचआईवी के संबंध में जानकारी ही बचाव है। मौके पर लैब टेक्नीशियन सूर्यकांत सिंह, रवीश कुमार, सुमन कुमार, धीरज कुमार, सुषमा देवी, आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


