कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने कार्यक्रम को बताया प्रेरणादायक

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बॉटम के लिए... विद्यार्थियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के अंदर नया आत्मविश्वास जगाते हैं और आगे बेहतर करने की

कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने कार्यक्रम को बताया प्रेरणादायक

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। हर-हर महादेव चौक स्थित केडीएम पैलेस में आयोजित हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित होने पहुंचे मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए हिन्दुस्तान अखबार के इस प्रयास की सराहना की। विद्यार्थियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के अंदर नया आत्मविश्वास जगाते हैं और आगे बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं।

छात्रों की प्रतिक्रिया

छात्र पीयूष कुमार ने कहा कि सम्मान मिलने से मेहनत का मूल्य समझ में आता है। उन्होंने कहा कि जब मंच पर बुलाकर मेडल और प्रमाणपत्र दिया गया तो काफी गर्व महसूस हुआ। इससे आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है। रोमा कश्यप ने कहा कि हिन्दुस्तान अखबार केवल समाचार प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभा रहा है। मेधावी बच्चों को सम्मानित करना एक सराहनीय पहल है।

कार्यक्रम का महत्व

गौरी कुमारी ने कहा कि कार्यक्रम में पहुंचकर काफी अच्छा लगा। यहां करियर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं, जो आगे की पढ़ाई और भविष्य तय करने में मदद करेंगी। रितिका कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों का हौसला बढ़ाते हैं। जब मेहनत को मंच पर सम्मान मिलता है तो आगे और मेहनत करने का उत्साह बढ़ जाता है।

अन्य विद्यार्थियों के विचार

वहीं पुष्पम कुमारी ने कहा कि कार्यक्रम का माहौल बेहद प्रेरणादायक था। क्विज प्रतियोगिता और विशेषज्ञों की बातें सुनकर काफी कुछ सीखने को मिला। कनक प्रिया ने कहा कि सम्मान मिलने से आत्मविश्वास बढ़ता है और लगता है कि मेहनत सही दिशा में हो रही है। साक्षी कुमारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। इससे अन्य विद्यार्थी भी प्रेरित होते हैं। करिश्मा कुमारी ने कहा कि मंच पर सम्मानित होने का पल उनके लिए यादगार बन गया। उन्होंने हिन्दुस्तान अखबार से भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने की अपील की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह कब आयोजित हुआ?
हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह बेगूसराय में आयोजित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।