Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsHindustan Olympiad Exam to Enhance Student Talent in Begusarai
33 स्कूलों के 2570 बच्चों की हिन्दुस्तान ओलंपियाड की परीक्षा आज

33 स्कूलों के 2570 बच्चों की हिन्दुस्तान ओलंपियाड की परीक्षा आज

संक्षेप:

बेगूसराय में हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा 17 दिसंबर को 33 विद्यालयों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनकी बौद्धिक क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, जिससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Dec 16, 2025 07:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनकी बौद्धिक क्षमता का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन पूरे उत्साह के साथ हो रहा है। यह परीक्षा 17 दिसंबर को जिले के 33 चयनित विद्यालयों में पहली पाली में होगी। हिन्दुस्तान अखबार की ओर से आयोजित यह ओलंपियाड परीक्षा छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी शैक्षणिक प्रतिभा को राष्ट्रीयस्तर पर पहचान दिलाने का एक सशक्त माध्यम है। इस परीक्षा में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी भाग लेते हैं, जहां उनकी योग्यता का मूल्यांकन वर्गवार एवं विषयवार किया जाता है।

इससे विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक समझ और तैयारी का सही आकलन करने का अवसर मिलता है। जिले में हर वर्ष इस ओलंपियाड को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच विशेष उत्साह देखने को मिलता है। विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रति जागरूक किया गया है। परीक्षा को सुचारू, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक और विद्यालय स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षक, पर्यवेक्षक सहित अन्य आवश्यक कर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को आकर्षक पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। यह सम्मान विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। इन स्कूलों के बच्चे देंगे परीक्षा सनफ्लावर स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, विकास विद्यालय, बीएसएस कॉलेजिएट स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, सेंटपॉल्स स्कूल बेगूसराय, एमआरजेडी इंटर कॉलेज, माउंट लिट्रा जी स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल ईटवा (बेगूसराय), सेंटपॉल स्कूल तेघड़ा, बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल, बीआरडीएवी स्कूल हिन्दी मीडियम, डीएवी पब्लिक स्कूल हर्रख , डीएवी पब्लिक स्कूल बरौनी, एंग्लो इंडियन पब्लिक स्कूल, सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल, ज्ञानकमल गुरुकुल, नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी, सरस्वती पब्लिक स्कूल, एसडीएम गर्ल्स हाई स्कूल, एसडीएसवीएम सैनिक स्कूल, शांति निकेतन स्कूल, सेंट जॉर्ज हाई स्कूल, सेंट जूड्स विद्यालय।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;