नगर निगम के सभी 45 वार्डों में जीआईएस बेस मैप एंड प्रोपर्टी सर्वे शुरू

नगर निगम के सभी 45 वार्डों में जीआईएस बेस मैप एंड प्रोपर्टी सर्वे शुरू

संक्षेप:

हाईटेक प्रोपर्टी सर्वे की जिम्मेवारी अनंथ टेक्नोलॉजी हैदराबाद को... जीआईएस बेस मैप व प्रोपर्टी सर्वे की जिम्मेवारी अनंथ टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद को दी गयी है। इसी एजेंसी

Sep 13, 2025 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में हाईटेक अंदाज में प्रोपर्टी सर्वे शुरू हो गया है। जीआईएस बेस मैप के जरिये प्रोपर्टी सर्वे होने से निगम को राजस्व में वृद्धि होगी। जीआईएस बेस मैप व प्रोपर्टी सर्वे की जिम्मेवारी अनंथ टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद को दी गयी है। इसी एजेंसी के द्वारा सभी 45 वार्डों में प्रोपर्टी से संबंधित डाटा के संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। एजेंसी के द्वारा नौ सदस्यीय सर्वेक्षण दल बनाया गया है। इनमें से मनीष कुमार को परियोजना समन्वयक बनाया गया है। तीन नक्शाकार व पांच सर्वेक्षक शामिल किये गये हैं। नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर ने बताया कि एजेंसी किसी भी कर्मी के बदलाव की तत्काल सूचना एटीपीएस के माध्यम से कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नगर आयुक्त ने सहायक नगर योजना पर्यवेक्षक को एजेंसी के द्वारा किये जा रहे कार्य का नियमित रूप से पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण करते हुए प्रतिवेदन देने को कहा गया है। साथ ही मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व सभी पार्षदों से इसमें एजेंसी को सहयोग करने का अनुरोध किया गया है। नगर आयुक्त ने जीआईएस बेस मैप और प्रॉपर्टी सर्वे के बारे में बताया कि भारत में शहरी स्थानीय निकायों के लिए संपत्ति कर एक महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत है। जीआईएस बेस मैप और प्रॉपर्टी सर्वे का उपयोग करके संपत्ति कर के आकलन और संग्रह को अधिक कुशल बनाया जाता है। जीआईएस बेस मैप में उच्च रिज़ॉल्यूशन सैटेलाइट इमेज, जीसीपी कलेक्शन (डीजीपीएस सर्वे), डिजिटाइजेशन और फील्ड वैलिडेशन शामिल हैं। इसमें प्रत्येक संपत्ति की जानकारी एकत्र करना, डिजिटल फोटोग्राफ लेना और यूनिक आईडेंटिफिकेशन नंबर देना आसान हो जाता है। इससे संपत्ति कर राजस्व में वृद्धि होती है। कर प्रशासन में दक्षता आती है और बेहतर योजना बनाने में मदद मिलती है।