Heritage Conservation Seminar in Begusarai Experts Advocate for Preservation संग्रहालय चलो गांव अभियान चलाकर महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थलों को होगी खोज, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsHeritage Conservation Seminar in Begusarai Experts Advocate for Preservation

संग्रहालय चलो गांव अभियान चलाकर महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थलों को होगी खोज

स्थानीय संग्रहालय के सभागार में रविवार को संग्रहालय प्रबंधन और विरासत संरक्षण विषय पर हुई संगोष्ठी

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 29 Dec 2024 07:32 PM
share Share
Follow Us on
संग्रहालय चलो गांव अभियान चलाकर महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थलों को होगी खोज

बेगूसराय, प्रतिनिधि। स्थानीय संग्रहालय के सभागार में रविवार को संग्रहालय प्रबंधन और विरासत संरक्षण विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी की गई। इतिहासकार प्रो. फुलेश्वर सिंह ने कहा कि बेगूसराय के विरासत संरक्षण पर आधारित ज्ञान संवर्धन की दिशा में चेतना विकसित करने का यह कार्यक्रम सराहनीय है। संग्रहालय अध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार यादव ने कहा कि प्रबुद्ध नागरिकों से परामर्श लेकर संग्रहालय को समृद्ध करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाएगा। कहा कि बेगूसराय जिला राष्ट्रकवि दिनकर जी की जन्मस्थली आज भी हमारे धरोहर स्वरूप जीवंत है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त पुरातात्विक साक्ष्य के बावजूद पुरातात्विक अधिनियम के अंतर्गत एक भी पूरा स्थल सुरक्षित घोषित नहीं हो सका है। कहा कि नववर्ष में संग्रहालय चलो विद्यालय और संग्रहालय चलो गांव का अभियान चलाकर महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थलों को खोज कर समृद्धि साक्षी युक्त स्थलों को चिह्नित किया जाएगा। उसे राज्य सरकार द्वारा सुरक्षित घोषित करने की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। हेरिटेज सोसायटी ऑफ बिहार के महानिदेशक डॉ. आशुतोष दीदी ने धरोहर संरक्षण के लिए हेरिटेज ओलंपियाड से जुड़ने की सलाह दी। सहायक प्राध्यापक डॉक्टर अनिल कुमार ने पीटी के माध्यम से बच्चों को हरसाईं स्तूप एवं अन्य पूरातात्विक स्थलों की विस्तृत जानकारी देते हुए धरोहर के संरक्षण के लिए आगे आने का अनुरोध किया। डॉ. कुमारी रंजना, डॉ. संजीव कुमार, रश्मि प्रभात, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आशुतोष, डॉ. मनोज कुमार चौधरी आदि ने विरासत संरक्षण पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।