Begusarai News: बारिश के बाद स्कूल में जल जमाव से पढ़ाई पर आफत
Begusarai News: पेज-चार... यहां स्कूल परिसर से लेकर वर्ग कक्ष तक बारिश का पानी जमा हो गया है। शनिवार को हुई बारिश के बाद जल जमाव से

Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। पिछले दो दिनों के भीतर हुई बारिश के बाद कई सड़कों व स्कूल परिसर में जल जमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
शिक्षा पर संकट
रानी- एक पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय झमटिया में जलजमाव के कारण बच्चों की पढ़ाई पर संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यहां स्कूल परिसर से लेकर वर्ग कक्ष तक बारिश का पानी जमा हो गया है। शनिवार को हुई बारिश के बाद जल जमाव से इस विद्यालय में झील सा नजारा उत्पन्न हो गया। शिक्षकों ने बताया कि स्कूली बच्चों को बगल के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या- 9 झमटिया में बैठाकर पढ़ाना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना के तहत इस विद्यालय का कायाकल्प होना था। जिसके लिए योजना भी स्वीकृत की जा चुकी है।
निर्माण कार्य में देरी
स्कूल परिसर में मिट्टी भराई व नए सिरे से स्कूल भवन निर्माण कार्य के लिए टेंडर भी किया जा चुका है। 49.10 लाख की लागत से 4 अक्टूबर 2025 से निर्माण कार्य शुरू कराया जाना था किन्तु 9 माह बाद भी काम शुरू नहीं कराया जा सका है। दूसरी तरफ दो दिनों की हुई बारिश के बाद राष्ट्रीय उच्च पथ 122 स्थित मोहनियां ढाला से थाना रोड बछवाड़ा जाने वाली सड़क में जगह-जगह जल जमाव से स्थिति नारकीय बनी हुई है। जल जमाव के कारण इस सड़क होकर आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


