ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायमटिहानी में जमकर हुई मारपीट, नौ घायल

मटिहानी में जमकर हुई मारपीट, नौ घायल

मटिहानी। एक संवाददाता वहां चिकित्सक एक महिला की हालत नाजुक बता रहे हैं। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी हाजीपुर के वार्ड...

मटिहानी में जमकर हुई मारपीट, नौ घायल
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायMon, 19 Oct 2020 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मटिहानी गांव में जमीन के विवाद में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक ही पक्ष के नौ लोग घायल हो गए। घायल का इलाज रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है। वहां चिकित्सक एक महिला की हालत नाजुक बता रहे हैं। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी हाजीपुर के वार्ड नम्बर छह की है।

पीड़ित मिथुन कुमार ने बताया कि उनके पड़ोसी के साथ जमीन का विवाद पिछले कुछ दिनों से चल रहा है। इस मामले में वे न्यायालय की शरण लिए हुए हैं। इसी से खफा होकर उनके पड़ोसी कैलाश महतो, नीरज महतो, परमानंद महतो, विकास महतो सहित आधे दर्जन से अधिक लोग एकजुट होकर छत से लगातार ईंट के टुकड़े फेंककर उनके परिजन को जान से मारने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि कैलाश महतो ने लोहे के रड से जान मारने की नीयत से उनके माता प्रमिला देवी के सिर पर वार कर दिया। इससे उनका सिर फट गया है। चिकित्सक के द्वारा 16 टांके दिए गए हैं। उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित ने बताया कि मारपीट में श्रवण कुमार, संजय महतो की पत्नी अनिता देवी, सोनू कुमार, रामनरेश महतो की पत्नी रुणा देवी, संजीत कुमार, रेशम कुमारी, सुमन कुमारी सहित अन्य लोग घायल हैं। सभी का इलाज रेफरल अस्पताल किया जा रहा है। इधर, थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें