स्वास्थ्य मेले में उमड़ी भीड़, 266 लोगों की हुई जांच

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

डफरपुर पंचायत के टेकनपुरा गांव में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 266 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। टीबी, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हिमोग्लोबिन की जांच की गई। स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य 2026 तक डफरपुर पंचायत को टीबी मुक्त बनाना है।

स्वास्थ्य मेले में उमड़ी भीड़, 266 लोगों की हुई जांच

नावकोठी, निज संवाददाता। डफरपुर पंचायत के टेकनपुरा गांव स्थित वार्ड संख्या-5 के पुस्तकालय भवन में सोमवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि इंजीनियर रंजीत कुमार पमपम, सीएचओ सूर्य भूषण कुमार, रॉबिंस कुमार, एएनएम सुजाता कुमारी एवं एसटीएस सुजीत कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मेले में कुल 266 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। एसटीएस सुजीत कुमार ने बताया कि अगस्त 2026 तक डफरपुर पंचायत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत पंचायत के विभिन्न चिन्हित स्थानों पर स्वास्थ्य मेले आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

शिविर में 70 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई, जबकि 40 लोगों के स्पुटम सैंपल संग्रह किए गए। इसके अलावा 57 लोगों की डायबिटीज जांच, 57 लोगों का ब्लड प्रेशर परीक्षण तथा 42 लोगों की हिमोग्लोबिन जांच की गई। मौके पर एएनएम सावित्री कुमारी, रिंकी कुमारी, आशा फैसिलिटेटर लक्ष्मी कुमारी, अंजू कुमारी, उषा कुमारी, चुनचुन कुमारी, कपूर चंद मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।