स्वास्थ्य विभाग के असंतोषजनक कार्य पर जतायी गई नाराजगी

स्वास्थ्य विभाग के असंतोषजनक कार्य पर जतायी गई नाराजगी

संक्षेप:

महिला स्वास्थ्य के प्रति सरकार सजग, सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार पखवाड़ा... सिविल सर्जन डॉ.अशोक कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गोपाल मिश्रा, जिला गैर संचारी रोग अधिकारी डॉ. सं

Sep 13, 2025 08:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। कारगिल विजय सभा भवन में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता डीएम तुषार सिंगला ने की। इसमें जिला के ट्रेनी आईएएस अजय यादव, सिविल सर्जन डॉ.अशोक कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गोपाल मिश्रा, जिला गैर संचारी रोग अधिकारी डॉ. संजय कुमार, संचारी रोग अधिकारी डॉ. राजू कुमार, डीपीएम नसीम राजी सहित जिला स्वास्थ्य समिति के अन्य अधिकारी एवं सभी प्रखंड से आए हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक एवं प्रखंड लेखपाल शामिल हुए। मासिक समीक्षात्मक बैठक के दौरान राज्य स्वास्थ्य समिति एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित विभिन्न सूचकांकों पर समीक्षा की गई। 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार पखवाड़ा में मेला का आयोजन किया जाना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एनसीडी स्क्रीनिंग , कैंसर जांच, एएनसी, फ़ैमिली प्लानिंग संबंधित जांच किया जानी है। इस मेला का उद्घाटन सभी संस्थानों में माननियों द्वारा किये जाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ- साथ स्वास्थ के विभिन्न सूचकांकों की समीक्षा की गई। जिसमें प्रगति में पाया गया कि कई जगह कई प्रखंडों में प्रगति लक्ष्य के विरुद्ध संतोषजनक नहीं है। जिन्हें निर्देशित किया गया कि अगले माह तक सुधारात्मक कार्रवाई करते हुए लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत उपलब्धि करें। एनआरसी में बच्चों की कम उपलब्धता पर जतायी गयी चिंता जिले में सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में मिशन परिवार विकास के अंतर्गत सभी फ़ैमिली प्लानिंग कार्यों की भी समीक्षा की गई। पाया गया कि किसी भी ब्लॉक द्वारा संतोष जनक कार्य नहीं है। मेला लगाये जाने का निर्देश दिया गया। परिवार नियोजन पखवाड़ा की पिछली उपलब्धियां एवं आगामी रणनीति पर आवश्यक निर्देश दिया गया। भव्या कार्यक्रम के तहत विभिन्न पहलू पर समीक्षा की गई। एसएनसीयू में बीमार एवं नवजात बच्चों के बेहतर इलाज के लिए सभी प्रखंडों को एसएनसीयू में भेजने का आदेश दिया गया। एनआरसी में बच्चों की कम उपलब्धता पर चिंता जताते हुए सभी प्रखंड को निर्देशित किया गया कि बाल विकास परियोजना से समन्वय स्थापित कर स्थापित कर एनआरसी में जरूरतमंद बच्चों को अपने स्तर से भेजना सुनिश्चित करें। पूर्ण टीकाकरण में कुछ प्रखंड चल रहे हैं पीछे साथ ही जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गोपाल मिश्रा द्वारा समीक्षा के दौरान कहा गया कि पूर्ण टीकाकरण में 95% से ऊपर की उपलब्धि प्राप्त करने का लक्ष्य राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। इसमें जिले के कुछ प्रखंड पीछे रहे हैं। एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रखंडों की समीक्षा की गई। एनसीडी में पूरे राज्य में बेगूसराय 26वें नंबर पर है।