Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsHealth Camp for Pregnant Women Organized Under Safe Motherhood Campaign
नावकोठी में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर आयोजित

नावकोठी में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर आयोजित

संक्षेप: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को पीएचसी में गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें दस गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और प्रोटीन व आयरन...

Tue, 21 Oct 2025 08:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

नावकोठी, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पीएचसी में मंगलवार को गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं का प्रसवपूर्व स्वास्थ्य जांच एवं परिवार कल्याण परामर्श दिया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ चंदन कुमार मिश्रा ने दस गर्भवती महिलाओं के प्रसवपूर्व स्वास्थ्य की जांच की। इसके तहत गर्भवती महिलाओं की ऊंचाई, वजन, हीमोग्लोबीन ब्लडप्रेशर, डायबिटीज, एचआईवी आदि की जांच की गयी। जांचोपरांत पांच एनीमिक गर्भवती महिला पाई गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने गर्भवती महिलाओं को अपने भोजन में प्रोटीन युक्त तथा आयरन युक्त भोजन को शामिल करने की सलाह दी।

इसके लिए नोनी का साग, रागी, पीले पके फल, दूध, मछली,कलेजी आदि को भोजन में लेना उपयुक्त बताया। प्रत्येक माह नियमित जांच कराने की सलाह दी गयी।सुरक्षित जच्चा बच्चा व सुरक्षित भविष्य के लिए यह जांच आवश्यक है। इस अवस्था में गर्भवती महिलाओं को अपने भोजन में सभी पोषक तत्वों को शामिल करने,नियमित स्वास्थ्य जांच कराने,सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराने, कम से कम दो घंटे आराम करने की सलाह दी गयी। सभी लाभुकों को कैलशियम,आयरन की गोली दी गयी।दो बच्चों के बीच अंतराल रखने के लिए अस्थायी गर्भ निरोधक साधन में कंडोम अंतरा, छाया आदि का वितरण किया गया। मौके पर बी सीएम उषा कुमारी, सीएचओ रविशंकर, एलटी पंकज जोशी, एएनएम सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता, लाभुक आदि मौजूद थे।