Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsHealth Camp for Disabled Persons in Bachhwara to Issue UDID Cards
बछवाड़ा में 12 जनवरी को लगेगा दिव्यांगता जांच शिविर

बछवाड़ा में 12 जनवरी को लगेगा दिव्यांगता जांच शिविर

संक्षेप:

बछवाड़ा, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में 12 जनवरी को शिविया कि दिव्यांगजनों के लिए पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड) बनाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा...

Jan 03, 2026 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बछवाड़ा, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में 12 जनवरी को शिविर लगाकर विशिष्ट दिव्यांगजनों की जांच की जाएगी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड) बनाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी निर्देशानुसार क्षेत्र के दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए एकीकृत पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाना है। शिविर में असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। शिविर में फिजिशियन डॉ मनोज कुमार, आर्थोपेडिक डॉ गौरव कुमार, फिजियोथैरेपिस्ट रंधीर कुमार सिंह व नेत्र सहायक नेहा रानी को प्रतिनियुक्त किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन चिकित्सकों के द्वारा दिव्यांगजनों की चिकित्सीय जांच की जाएगी। जांच के आधार पर दिव्यांगता का आकलन कर यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। डा. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी लाभार्थियों को आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य है। इसके अंतर्गत आधार कार्ड की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना आवश्यक है। बिना आवश्यक कागजात के आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी पात्र दिव्यांगजन निर्धारित तिथि को बछवाड़ा सीएचसी पहुंचकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं। दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड बनने से पेंशन, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। शिविर के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।