स्वस्थ्य जीवनशैली जीने के लिए हरी सब्जियों का करें सेवन:श्रीमोद
फोटो नं.08,राजकीय सावित्री विद्यालय उलाव में शनिवार को सखी सहायता डेस्क कार्यक्रम में मौजूद सदर पीएचसी स्वास्थ्य प्रबंधक श्रीमोद कुमार व अन्य।

बेगूसराय। समग्र शिक्षा अंतर्गत किशोरी छात्राओं के लिए राजकीय सावित्री विद्यालय उलाव में शनिवार को सखी सहायता डेस्क का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित सदर पीएचसी स्वास्थ्य प्रबंधक श्रीमोद कुमार, परना की मुखिया ललिता देवी, परना के सीएचओ पल्लवी कुमारी, एएनएम प्रियंका भारती व विद्यालय, प्रधानाध्यापक ममता कुमारी, नोडल शिक्षक रूबी कुमारी, शिक्षक राधेश्याम कुमार, राहुल पासवान, डोली कुमारी, भारती कुमारी, रणजीत कुमार, प्रीतम कुमार, रामानंद पासवान व समस्त विद्यालय परिवार मिलकर इस कार्यक्रम का सफल बनाया। कार्यक्रम में छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली जीने के लिए स्वास्थ्य प्रबंधक ने विस्तृत जानकारी दी। इसमें एनीमिया (खून की कमी) के लिए मुख्य रूप से आयरन की कमी बताया गया।
इसकी वजह से थकान, कमजोरी, पीली त्वचा और सांस फूलने जैसे शारीरिक समस्याओं को होने की बात बताई गई। साथ ही, भविष्य में इससे प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जटिलताएं होने की भी बात बताई गई। इसके लिए आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर संतुलित आहार (हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें और फल ) लेने की सलाह दी गई। बेगूसराय प्रखंड के स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा लगभग 150 छात्राओं का एनीमिया जांच की गई। रिपोर्टर:सूरज कुमार
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


