चीनी मिल से किसानों के गन्ने का मिला भुगतान

Mar 02, 2026 07:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

गढ़पुरा में हसनपुर चीनी मिल ने 42.41 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। किसानों को गन्ना मूल्य के 13,921.26 लाख रुपए उनके बैंक खातों में भेजे गए हैं। गन्ना बीज आपूर्ति के लिए किसानों को भी समय पर भुगतान किया जा रहा है। बसंतकालीन गन्ना बुआई अभियान में किसानों को अनुदान राशि भेजी गई है।

चीनी मिल से किसानों के गन्ने का मिला भुगतान

गढ़पुरा , एक संवाददाता। हसनपुर चीनी मिल द्वारा सोमवार को एक मार्च तक 42.41 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई है। चीनी मिल द्वारा किसानों को 17 फरवरी 2026 तक गन्ना खरीद के सापेक्ष गन्ना मूल्य के कुल रुपए 13,921.26 लाख उनके संबंधित बैंक खाते में भेज दिया गया है। कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि गन्ना मूल्य के अद्यतन भुगतान के साथ-साथ चीनी मिल प्रबंधन द्वारा गन्ना बीज आपूर्ति-कर्ता किसानों को भी बीज मूल्य का भुगतान बीज आपूर्ति के तीसरे दिन ही भेजा जा रहा है। इस मद में 28 फरवरी 2026 तक बीज आपूर्ति करने वाले किसानों को बीज मूल्य की राशि उनके संबंधित बैंक खाते में भेजी गयी है।

साथ ही, चीनी मिल प्रबंधन द्वारा बसंतकालीन गन्ना बुआई अभियान के दौरान गन्ना बुआई करने वाले किसानों के लिए घोषित लाभ के अंतर्गत कृषि यांत्रिकी सेवा प्रदाता किसानों को रु. 1,500/ प्रति एकड़ एवं ट्रेंच विधि से गन्ना बुआई करने वाले किसानों को देय अनुदान की राशि रु. 500 प्रति एकड़ संबंधित किसानों के खाते में भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।