Begusarai News: पेंटिंग ,भाषण और निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: वीरपुर में हाई स्कूल में 'हर घर तिरंगा' प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 6 प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतिभागियों में पेंटिंग, निबंध और भाषण के विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं।

Begusarai News: पेंटिंग ,भाषण और निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Begusarai News: वीरपुर। प्रखंड स्तरीय हर घर तिरंगा प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को हाई स्कूल वीरपुर में हुआ। इसमें संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडली द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 6 प्रतिभागियों का चयन किया। इसमें पेंटिंग मध्य स्तर में मध्य विद्यालय जगदर के कृष्णा कुमार और माध्यमिक स्तर में उच्च माध्यमिक विद्यालय खरमौली की साक्षी कुमारी,निबन्ध मध्य स्तर में मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर के आदर्श कुमार व माध्यमिक स्तर में उच्च माध्यमिक विद्यालय जगदर की अनामिका कुमारी,हिन्दी भाषण में उच्च माध्यमिक विद्यालय खरमौली की ऋचा कुमारी औऱ अंग्रेजी भाषण में पीएमश्री हाई स्कूल वीरपुर की रेशमी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: पेंटिंग ,भाषण और निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा