ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायराजीव रंजन सिंह ललन के जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से हर्ष

राजीव रंजन सिंह ललन के जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से हर्ष

बेगूसराय। हमारे प्रतिनिधि विधायक ने इसे बेगूसराय जिले के लिए महत्वपूर्ण बताया है। इधर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शशिभूषण प्रसाद शर्मा ने...

राजीव रंजन सिंह ललन के जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से हर्ष
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSat, 31 Jul 2021 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

बेगूसराय। हमारे प्रतिनिधि

सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी है। मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि ललन सिंह कार्यकर्ताओं से काफी जुड़े हुए नेता हैं। ऐसे में संगठन के विस्तार व सशक्त बनाने में उनकी अहम भूमिका रहेगी। विधायक ने इसे बेगूसराय जिले के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

इधर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शशिभूषण प्रसाद शर्मा ने कहा कि यह ललन सिंह जमीनी नेता हैं। इससे जदयू की सांगठनिक मजबूती मिलेगी। यह बेगूसराय के लिए हर्ष की बात है। वे बेगूसराय के सांसद रह चुके हैं। यहां की जनता से उनका सीधा सरोकार रहा है। वे इस पद के लिए डिजर्व करते हैं।

जदयू के जिलाध्यक्ष रुदल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री सबका विकास सबका साथ नीति को मानने वाले हैं। जदयू में सबका समान हक है। ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी है। पूर्व विधायक बोगो सिंह, जवाहरलाल भारद्वाज, मुकेश जैन, कुंदन कुमार पिंटू, रामानुराग सिंह, भूमिपाल राय, रीता सिंह, अवनीश वर्मा, अनिता मिश्र, शकुंतला गुप्ता, अरुण महतो, पंकज सिंह, अरविंद पटेल, गौरव सिंह राणा, सौरव सांडिल्य, सुमित प्रधान आदि ने भी खुशी जताई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें