Begusarai News: एनटीपीसी कर्मियों को टॉप मेडिकेयर में कैशलेस इलाज की सुविधा

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: फोटो-12, एनटीपीसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीपी सामंता को एमओयू सौंपतीं टॉप मेडिकेयर अस्पताल की चेयरमेन डॉ. निवेदिता।

Begusarai News: एनटीपीसी कर्मियों को टॉप मेडिकेयर में कैशलेस इलाज की सुविधा

Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर स्थित टॉप मेडिकेयर अस्पताल और एनटीपीसी के बीच कैशलेस स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है। इस समझौते के तहत एनटीपीसी के कर्मचारियों के साथ-साथ एनटीपीसी में कार्यरत सीआईएसएफ के जवानों एवं उनके पात्र आश्रितों को भी टॉप मेडिकेयर अस्पताल में कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। एमओयू पर टॉप मेडिकेयर अस्पताल की चेयरमैन डॉ. निवेदिता और एनटीपीसी के क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीपी सामंता ने औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। अस्पताल के निदेशक डॉ. शंभु कुमार ने कहा कि यह समझौता एनटीपीसी कर्मचारियों, सीआईएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों के लिए समय पर बेहतर एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अभिषेक कुमार ने कहा कि इस साझेदारी से एनटीपीसी एवं सीआईएसएफ परिवारों को आधुनिक एवं समयबद्ध सर्जिकल उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. श्यामानुज ने कहा कि इस समझौते से लाभार्थियों के लिए विशेषज्ञ हड्डी एवं जोड़ संबंधी उपचार की पहुंच बेहतर होगी। नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक भारद्वाज ने कहा कि इस सहयोग से किडनी रोग से संबंधित मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं और निरंतर चिकित्सकीय सहयोग मिल सकेगा। रिपोर्टर:मनोज सहनी

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: एनटीपीसी कर्मियों को टॉप मेडिकेयर में कैशलेस इलाज की सुविधा