Begusarai News: श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आज, जुटेंगे हजारों श्रद्धालु
Begusarai News: फोटो नं.12, भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा की भव्य प्रतिमा। श्री राधा कुंज बिहारी मठ (हरे कृष्ण सेंटर) के तत्वावधान में शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा की

Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। श्री राधा कुंज बिहारी मठ (हरे कृष्ण सेंटर) के तत्वावधान में शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा दोपहर तीन बजे सरयू सदन से शुरू होकर काली स्थान, मेन रोड और हर-हर महादेव चौक होते हुए जी.डी. कॉलेज मैदान पहुंचेगी।
यात्रा का मार्ग
पूरे मार्ग में हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और जयघोष से भक्तिमय वातावरण रहेगा। श्रद्धालुओं को रथ खींचने एवं भगवान के दर्शन का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने बताया कि रथ यात्रा में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन एवं आयोजन समिति ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि उनके आगमन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आध्यात्मिक कार्यक्रम
रथ यात्रा के समापन पर जी.डी. कॉलेज मैदान में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें मुंबई से आमंत्रित रॉक कीर्तन टीम प्रस्तुति देगी। साथ ही परम पूज्य भक्ति प्रमोद भागवत स्वामी महाराज श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रवचन देंगे। कार्यक्रम में भव्य आरती और महाप्रसाद वितरण भी होगा। आयोजकों के अनुसार, पिछले वर्ष की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने जिले एवं आसपास के लोगों से परिवार सहित रथ यात्रा में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है。
FAQ
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


