Begusarai News: शहर में निकाली गई श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: लीड पेज 3::::::: रथ का रस्सा खींचने के लिए युवाओं में दिखी होड़ भजन गाते हुए भक्ति में झूमते रथयात्रा के साथ चल रही थी महिला- पुरूष श्रद्धालुओं की भीड़ फोटो नं. 22, शहर में रविवार को निकाली गई श्री...

Begusarai News: शहर में निकाली गई श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Begusarai News: लाखों, निज प्रतिनिधि। शहर में रविवार को श्री राधा कुंज बिहारी मठ (हरे कृष्ण सेंटर) के तत्वावधान में भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। श्रद्धा व उत्साह के साथ हजारों लोग रथ यात्रा में शामिल हुए। भगवान जगन्नाथ के रथ का रस्सा खींचने के लिए युवाओं में होड़ देखी गई। भजन गाते हुए भक्ति में झूमते रथयात्रा के साथ महिला- पुरूष श्रद्धालुओं की भीड़ चल रही थी। रथ यात्रा सरयू सदन से शुरू होकर काली स्थान, मेन रोड और हर-हर महादेव चौक होते हुए जी.डी. कॉलेज मैदान पहुंची।

यात्रा का माहौल

पूरे मार्ग में हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और भगवान के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने श्रद्धालुओं की सेवा की। जय मंगला वाहिनी परिवार के सदस्यों ने पूरे मार्ग में ट्रैफिक व्यवस्था संभालते हुए यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित रखा जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

आध्यात्मिक कार्यक्रम

रथ यात्रा के समापन पर जी.डी. कॉलेज मैदान में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुंबई से आमंत्रित रॉक कीर्तन टीम ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु झूम उठे और पूरा परिसर कृष्ण भक्ति में डूब गया। इसके बाद संतों के सान्निध्य में आरती हुई तथा श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में जिले और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु रथ यात्रा में शामिल हुए। शांतिपूर्ण एवं भव्य आयोजन के लिए समिति ने प्रशासन, स्वयंसेवकों और सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रश्न-उत्तर

इस रथ यात्रा में कितने श्रद्धालु शामिल हुए?
रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।