Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsGrand Procession Kicks Off 94th Shri Janaki Marriage Festival in Bihar
मटकोर:जनक लली श्रीजानकी जी की निकली भव्य शोभायात्रा

मटकोर:जनक लली श्रीजानकी जी की निकली भव्य शोभायात्रा

संक्षेप:

लीड पेज-पांच:::::::::श मुख चन्द्र चकोरी का जयकारा गूंजा मटकोर प्रोसेशन शोभायात्रा से पूर्व बीहट विश्वनाथ मंदिर के सियरनिवास में देव निमंत्रण, जगरना व मंडपाच्छादन की हुई रस्म अदायगी इस वर्ष हो रहा...

Nov 23, 2025 07:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बीहट,निज संवाददाता। बीहट विश्वनाथ मंदिर के सिय रनिवास में रविवार को शुरू हुए चार दिवसीय श्रीजानकी विवाह महोत्सव के पहले दिन जनक लली श्रीजानकी जी के मटकोर की भव्य शोभा यात्रा निकली। नगर तथा बाजार भ्रमण के दौरान लोगों ने अपनी सखी श्री किशोरी जी की आरती भी की। शोभायात्रा में जय-जय गिरिराज किशोरी,जय महेश मुख चन्द्र चकोरी का जयकारा भी गूंजा। सिद्धपीठ बीहट बड़ी दुर्गा मंदिर समेत अन्य कई जगहों पर जनक लली की आरती की गई। शोभायात्रा से पूर्व सियरनिवास में देवनिमंत्रण, मंडपाच्छादन, जगरना एवं हल्दी चुमावन की रस्म अदायगी हुई। ऊंच कय मड़वा छड़ैह हो बाबा, ऊॅच होय तो नाम तोहार, ऊंच के मड़वा छड़ै लौंगे बेटी, निहुरे ना कन्त तोहार सरीखे मण्डपाच्छादन गीतों से बीहट विश्वनाथ मंदिर का सिय रनिवास रविवार की शाम गुंजायमान हो उठा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सर्वप्रथम श्रीजानकी जी के विवाह का निमंत्रण देवी-देवताओं को दिया गया। शोभायात्रा के बाद हल्दी चुमावन की रस्म अदायगी की गई। जनक की भूमिका में नजर आ रहे पीठासीन आचार्य राजकिशोर शरण जी महाराज ने कहा कि मिथिला यानि बीहट के लोग परब्रह्म की अराधना पाहुन के रूप में करते हैं। सियरनिवास का जानकी विवाह महोत्सव वैष्णव माधुर्य भक्ति की पराकाष्ठा का परिचायक है। बीहट एवं बेगूसराय जिले ही नहीं देश के विभिन्न भागों से लोग इस महोत्सव में शामिल होने के लिए आये हैं। विधकरनी की रस्म निभाती कनक दीदी ने बताया कि महल के महरियों के मन में गुमान है कि हम हैं सिया की अली, हमको इसकी शान है। 94वें श्रीजानकी महोत्सव को लेकर विवाह मंडप, सियरनिवास सहित पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके सें संजाया व संवारा गया है। आज बारात निकलने के बाद देर शाम में होगा विवाह चार दिवसीय श्रीजानकी विवाह महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को आंगन में नहछू के विधान के बाद बारात निकलेगा। बारात बाजार तथा गांव भ्रमण के बाद सिररनिवास पहुंचेगा और देर शाम श्रीराम-जानकी विवाह होगा। रामजी से पूछे जनकपुर के नारी, लोगवा देत काहे गारी बता दे बबुआ शरीखें गीत गुंजायमान हैं बीहट में। श्रीजानकी विवाह महोत्सव को लेकर न केवल विश्वनाथ मंदिर के सियरनिवास में बल्कि पूरे बीहट में उत्सवी माहौल है।