Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsGrand Krishna Janmashtami Fair Preparations in Pehsara with Wrestling Events and Entertainment Attractions

पहसारा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर लगेगा छह दिवसीय मेला, तैयारी शुरू

फ्लायर या श्रीकृष्ण जन्मोत्सवश्रीकृष्ण जन्मोत्सव कुश्ती प्रतियोगिता नावकोठी, निज संवाददाता। पहसारा पश्चिमी श्रीकृष्ण पूजा समिति की ओर से छह दिवसीय भव्य मे

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 10 Aug 2025 08:23 PM
share Share
Follow Us on
पहसारा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर लगेगा छह दिवसीय मेला, तैयारी शुरू

नावकोठी, निज संवाददाता। पहसारा पश्चिमी श्रीकृष्ण पूजा समिति की ओर से छह दिवसीय भव्य मेले की तैयारी शुरू कर दी गई है। मेला कमेटी के अध्यक्ष वचनदेव कुमार की अध्यक्षता में हुई समिति के सदस्यों की बैठक में संपूर्ण मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से करने की तैयार पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि मेले के दौरान अन्तरराष्ट्रीय कुश्ती का भी आयोजन होगा जिसमें बिहार के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के बनारस व गोरखपुर, हरियाणा, पंजाब, कैमूर, खगड़िया, रोहियार, एजनी परोरा के अलावा स्थानीय पहलवान भी भाग लेंगे। मेले में आकर्षण का केंद्र टावर झूला, ब्रेक डांस, नाव झूला, ड्रैगन, मिकी माउस एवं अन्य प्रकार के झूले के साथ मीना बाजार भी लगेगा।

मेला कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि 16 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण का भव्य जन्मोत्सव के साथ शाम में भजन सम्राट भारत भूषण का कार्यक्रम एवं भगवान जन्मोत्सव के बाद 12:00 बजे के बाद लोक नृत्य विदेशिया की व्यवस्था की गई है। 17 अगस्त को मेले के उद्घाटन के बाद राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती होगी। 18, 19 एवं 20 अगस्त को मथुरा वृंदावन की टीम द्वारा मशहूर रासलीला का आयोजन किया जाएगा। 21 अगस्त को स्टार नाइट शो में स्टार गायिका नेहा सिंह यादव, स्टार गायक नीरज सिंह, मशहूर अदाकारा चांदनी मिश्रा के द्वारा भक्ति जागरण की प्रस्तुति होगी। मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष वचन देव कुमार,उपाध्यक्ष लक्ष्मी सहनी, सचिव मृत्युंजय कुमार, कोषाध्यक्ष गोविंद जी अलबेला, महासचिव मोहन पोद्दार, सदस्यों में मनीष कुमार, महेश कुमार, चंदन कुमार, प्रमोद सिंह, अभिषेक, अंकित, रवि, विनोद सिंह, शुभम कुमार, सुनील कुमार, विकु कुमार, गोविंद झा एवं अन्य मौजूद थे। इसके अतिरिक्त बेगमपुर, रजाकपुर, पीरनगर गम्हरिया तथा समसा में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर चार दिवसीय मेला का आयोजन किया गया है। पीरनगर गम्हरिया के मेले में उपद्रवी तत्वों पर रहेगी पैनी नजर नावकोठी, निज संवाददाता। नवयुवक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला समिति पीरनगर गम्हरिया के सदस्यों तथा ग्रामीणों की बैठक प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में रविवार को हुई। उन्होंने कहा कि मेला में शांति व्यवस्था कायम करना तथा आने जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करना समिति सदस्यों की प्राथमिकता है। इस मेला में आसपास के दर्जनों गांवों के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसे नियंत्रण करने की योजना बनाई गई। इसके लिए स्वयंसेवकों का चयन कर जिम्मेदारी सौंपी गई। कुछ उचक्के और शरारती तत्व के लोग भी मेला में उपद्रव फैलाने आ जाते हैं। उन पर नजर रखने के लिए प्रत्येक जगह कमेटी के द्वारा स्वयंसेवकों को लगाया जाएगा। खासकर मेला क्षेत्रों में कुछ जगहों पर चोरी छिपी चलने वाले जुआ के अड्डा पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। मेला परिसर सहित आसपास की साफ-सफाई, पानी स्टाल, मेला में तरह-तरह के झूले ,मीना बाजार, मनोरंजन के लिए विदेशिया नाच, कीर्तन मंडली के द्वारा विषय कीर्तन, भोजपुरी के स्टार जूनियर खेसारी लाल, प्रिया सोहनी तथा भोजपुरी के कई नामी कलाकार द्वारा कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाना है। संपूर्ण मेला परिक्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से करने की व्यवस्था पर सहमति बनी।मौके पर मेला प्रभारी रंजीत शर्मा, उपाध्यक्ष सज्जन सरगम, सचिव दीपक कुमार जायसवाल, उपसचिव डॉ दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ रंजीत, उपकोषाध्यक्ष बलराम यादव, रोहित पोद्दार, जगन्नाथ कुमार, गांधी कुमार, भरत सिंह, प्रवीण आदि मौजूद थे।