बलिया में निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
बलिया के वार्ड 27 में रामधुनी के आयोजन के लिए 151 कुमारी कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा कुर्मी टोला से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए रामधुनी स्थल पर पहुंची। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के नारों के साथ भक्ति का माहौल बनाया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और गणमान्य व्यक्तियों की भागीदारी देखी गई।

बलिया। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 27 स्थित कुर्मी टोला में रामधुनी के आयोजन को लेकर मंगलवार को 151 कुमारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली यह शोभायात्रा कुर्मी टोला से प्रारंभ होकर लखमिनिया बाजार, बभनटोली होते हुए पुनः रामधुनी स्थल पर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु जय श्रीराम के नारों से वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे। कन्याएं सिर पर कलश लेकर पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति रस में डूब गया। बताया गया कि रामधुनी सह यज्ञ का आयोजन स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहल्ले के लोगों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है।
मौके पर भाजपा नेता राकेश रोशन उर्फ मुन्ना, बहादुर यादव, अमित कुमार, पूर्व मुखिया राजकुमार गुप्ता, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि अरविंद कुमार यादव सहित लखमिनिया बाजार और हनुमान टोला के कई गणमान्य उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


