Begusarai News: गढ़पुरा में चार दिवसीय महोत्सव की तैयारी जोरों पर

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

Begusarai News: 18 सितंबर को शोभा यात्रा के साथ होगा समापन... दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का आयोजन युवा सामाजिक सेवा संघ, गढ़पुरा,

Begusarai News: गढ़पुरा में चार दिवसीय महोत्सव की तैयारी जोरों पर

Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। गढ़पुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में इस वर्ष भी भव्य रूप से चार दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का आयोजन युवा सामाजिक सेवा संघ, गढ़पुरा, द्वारा किया जा रहा है।

महत्वपूर्ण जानकारी

संघ के अध्यक्ष ऋतुराज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चार दिवसीय महोत्सव है। महोत्सव का आयोजन 15 सितंबर से लेकर 18 सितंबर तक किया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

तैयारियों की जानकारी

महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर युवा सामाजिक सेवा संघ की टीम दिन-रात तैयारियों में जुटी हुई है। इनके कंधों पर है जिम्मेदारी इस महोत्सव के आयोजन समिति में अध्यक्ष के साथ दीपक कुमार यादव, मोहित कुमार महतो, रूपेश सहनी, गौरव कुमार, चंदन यादव, राजा कुमार, सूरज केवट, राकेश सहनी, मनीष दास, राहुल सहनी, राहुल शर्मा, राजू शर्मा, राजबाबू कुमार, नीतीश पासवान, गोपाल सिंह, विक्रम महतो सहित संघ के अन्य सदस्य शामिल हैं।

समापन कार्यक्रम

18 को शोभा यात्रा के साथ विसर्जन अध्यक्ष ने बताया कि महोत्सव का समापन 18 सितंबर को संध्या 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक भव्य शोभा यात्रा के साथ किया जाएगा। शोभा यात्रा के बाद विसर्जन के साथ इस चार दिवसीय महोत्सव का समापन होगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं आम लोगों से शोभा यात्रा में शामिल होने की अपील की है। रिपोर्टर:अग्निवेश वत्स

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦गणेश महोत्सव कब से कब तक चलेगा?−
गणेश महोत्सव 15 सितंबर से लेकर 18 सितंबर तक चलेगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: गढ़पुरा में चार दिवसीय महोत्सव की तैयारी जोरों पर