धूमधाम से मनाया गया श्याम महोत्सव, भक्ति में झूमे श्रद्धालु

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

मेरे मन मे है श्याम मेरे तन में है श्याम.. ने खूब बटोरी तालियांश्याम महोत्सव का सोमवार देर रात भव्य समापन हो गया। महोत्सव के दूसरे दिन श्याम ज्योत कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से...

धूमधाम से मनाया गया श्याम महोत्सव, भक्ति में झूमे श्रद्धालु

बखरी, निज संवाददाता। हनुमान राइस मिल परिसर में दो हुए दिवसीय श्री श्याम महोत्सव का सोमवार देर रात भव्य समापन हो गया। महोत्सव के दूसरे दिन श्याम ज्योत कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहा। हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए भगवान खाटू श्याम से प्रार्थना की। दिनभर भक्ति संगीत, नृत्य और पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान इत्र वर्षा और फूलों और गुलाल की होली ने माहौल को भक्तिमय बना दिया, जिसका श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद उठाया। वहीं 10 हजार से अधिक लोगों ने भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

महिला, पुरुष, अमीर-गरीब सभी ने एक साथ कतारबद्ध होकर प्रसाद लिया। श्याम परिवार के सचिव विवेक खेतान उर्फ गुड्डू ने बताया कि बाबा की कृपा से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक हुआ। कार्यक्रम में कोलकाता के अंकुर विनय और समस्तीपुर की गायिका रेशमी शर्मा ने भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” मेरे मन मे है श्याम, मेरे तन में है श्याम जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। साथ ही काजोल नृत्य ग्रुप द्वारा खाटू श्याम बाबा की झांकी और विभिन्न धार्मिक प्रसंगों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित भक्तों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुति से प्रभावित होकर कई श्रद्धालु खुद को नृत्य करने से नहीं रोक सके। पूजा-अर्चना के बाद 33 श्रद्धालुओं द्वारा सवामनी तथा 330 श्रद्धालुओं द्वारा छप्पन भोग का अर्पण किया गया। वहीं 41 श्रद्धालुओं ने भंडारे के लिए सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी कलाकारों को मिथिला पाग, शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्याम कमेटी के अध्यक्ष अजय गोयनका, उपाध्यक्ष राजेश टमकोरिया, सह सचिव रितेश केशरी, कोषाध्यक्ष रणधीर तुलस्यान, राजेश अग्रवाल, सोनू चौरसिया आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।