राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता हुए सम्मानित
बेगूसराय में जीडी कॉलेज परिसर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य समापन हुआ। शिविर में विभिन्न शैक्षणिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। एनएसएस का उद्देश्य युवाओं का सर्वांगीण विकास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना है।

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जीडी कॉलेज परिसर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का सातवें एवं अंतिम दिन मंगलवार को भव्य समापन किया गया। इस अवसर पर शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न शैक्षणिक, रचनात्मक एवं कौशल विकास से जुड़ी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधा प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। शिविर के दौरान आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निशा कुमारी, द्वितीय निशि रानी एवं तृतीय स्थान प्रिंस केसरी ने प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम मो. मिज़ान, द्वितीय प्रिंस केसरी तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से उज्ज्वल एवं अभिनव को मिला। फर्स्ट एड बॉक्स निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम फलक, द्वितीय याशमीन एवं तृतीय कुलदीप रहे।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान याशमीन, द्वितीय शुभ्रा लक्ष्मी तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से फलक एवं श्रीराम ने प्राप्त किया। कविता पाठन प्रतियोगिता में प्रथम निशा कुमारी, द्वितीय विक्रम राठौड़ एवं तृतीय कोमल रहीं। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम आसमां खातून, द्वितीय शहनाज तथा तृतीय स्थान निशि रानी को मिला। पाक कला प्रतियोगिता में प्रथम शाहिन अनवर, द्वितीय गुलशन कुमार एवं तृतीय स्थान याशमीन ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम एक, द्वितीय टीम छह तथा तृतीय स्थान टीम पांच को मिला। एनएसएस का उद्देश्य युवाओं के सर्वांगीण विकास कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर भूपेंद्र नारायण ने कार्यक्रम पदाधिकारी सहित सभी स्वयंसेवक को निरंतर कार्यक्रम के लिए बधाई व आगे के लिए शुभकामनाएं दी। एनएसएस यूनिट एक की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सहर अफ़रोज़ ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य युवाओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भाव का उत्कृष्ट परिचय दिया है। मेधा प्रतिभागियों का सम्मान अन्य स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। यूनिट दो के कार्यक्रम पदाधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि कार्यक्रम ने स्वयंसेवकों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीम भावना को निखारने का कार्य किया है। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को मेडल व प्रतियोगिता परीक्षा में काम आने वाला पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। स्वयंसेवक सुमित कुमार ने भी विचार रखे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


