
काली पूजनोत्सव से माहौल भक्तिमय
संक्षेप: प्रखंड के विभिन्न काली मंदिरों में मां काली पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए पट खोले गए, जिससे भक्तों की भीड़ उमड़ी। महेशवाड़ा और डफरपुर पंचायतों में दो दिवसीय काली मेला प्रारंभ...
नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न काली मंदिरों में मां काली पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार को जागरण के बाद श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ मंदिरों के पट खोल दिये गये। पट खुलते ही मां काली के दर्शन तथा खोंईछा भरने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे माहौल भक्तिमय हो गया। महेशवाड़ा पंचायत के बभनगामा, डफरपुर पंचायत के टेकनपुरा, इनैया, रजाकपुर पंचायत के डुमरिया तथा पहसारा पूर्वी पंचायत के गम्हरिया में देवी जागरण के बाद दो दिवसीय काली मेला प्रारंभ हो गया। पंडित नवीन झा ने वैदिक विधान से भगवती काली की पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि असुरों का आतंक धरा धाम पर काफी बढ़ गया था।
असुरों का संहार करने के लिए देवी को काली स्वरूप धारण करना पड़ा। टेकनपुरा में दो दिवसीय अंतरराज्यीय दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल प्रतियोगिता तथा मेला का उद्घाटन मुखिया सुनैना देवी ने किया। दर्शकों के मनोरंजन हेतु विदेशिया नाच का आयोजन किया गया है। मेला में शांति व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। विभिन्न समितियों के स्वयंसेवक सफल आयोजन के लिए सक्रिय थे। मौके पर ई रंजीत कुमार पमपम, मुखिया अजय सहनी, सरपंच प्रतिनिधि शिव नंदन पासवान, राजू प्रसाद सिंह, नवीन सिंह, हरेराम महतो, अजय सिंह, अशोक सिंह, प्रभाकर महतो, राम भजन पासवान आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




