Begusarai News: गढ़हरा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ग्रैंड कैंप फायर समारोह का भव्य आगाज
Begusarai News: राज्य भर से आईं गाइड छात्राओं की सांस्कृतिक कला प्रस्तुति देख दर्शक हुए आनंदितलॉ नाटक की प्रस्तुति ने ईमानदारी, सेवा, सत्यनिष्ठा और कर्मशील होने का पाठ पढ़ाया फोटो नं. 04, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय...

Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। स्थानीय पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में जारी तीन दिवसीय तृतीय सोपान गाइड प्रशिक्षण शिविर के समापन पूर्व संध्या पर शनिवार को ग्रैंड कैंप फायर समारोह का भव्य आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सचिवालय पटना, सामान्य प्रशासन विभाग से आईएएस मिथिलेश कुमार मिश्र, विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के नामित अध्यक्ष सह सीनियर डीईई टीआरएस, बरौनी दीपक कुमार रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के विद्यालय आगमन पर कलर पार्टी एवं स्वर्णा सज्जन के नेतृत्व में छोटे बच्चों बुलबुल द्वारा शानदार स्वागत किया गया। कलर पार्टी में जिया कुमारी, महिमा कुमारी, आर्यन कुमार, माधव कुमार, प्रशांत कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
समारोह की शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रैंड कैंप फायर प्रज्वलन की पारंपरिक प्रक्रिया से हुआ। चारों दिशाओं से संदेशवाहकों ने निर्धारित विधि के अनुरूप शिविर स्थल पर प्रवेश किया और मुख्य अतिथि, पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से कैंप फायर प्रज्वलित किया। अग्नि प्रज्वलन के साथ ही पूरे शिविर परिसर में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। चारों दिशाओं से संदेशवाहकों का आगमन एकता, समन्वय एवं सेवा-भाव का प्रतीक बना, जबकि प्रज्वलित अग्नि ने स्काउटिंग एवं गाइडिंग की ऊर्जा, साहस, अनुशासन और निरंतर आगे बढ़ने की भावना को अभिव्यक्त किया। शिविर में विभिन्न विद्यालयों से आए 200 गाइड्स, 51 स्काउट्स एवं 6 शिविर नायक,ऑफिशियल्स ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ नंदकिशोर पंडित, इंजीनियर संजय कुमार, रेलवे जिला स्काउट सचिव जीवानंद मिश्रा, संजीव कुमार, अंशु सिन्हा, ज्ञानशेखर ठाकुर एवं सुश्री नुसरत बानो को कब मास्टर मनीष कुमार द्वारा स्कार्फ पहनाकर गाइड मूवमेंट में औपचारिक रूप से शामिल किया गया। विद्यालय के प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी ने सभी अतिथियों एवं नव-सदस्यों का हरित स्वागत करते हुए अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमती मधुलिका ने शिविर की समीक्षा प्रस्तुत करते हुए अब तक आयोजित गतिविधियों एवं प्रतिभागियों की सहभागिता पर प्रकाश डाला।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
कई जिलों की गाइड ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति सम्मान कार्यक्रम के बाद स्वागत गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक कला प्रस्तुति का सिलसिला शुरू हुआ, जिसने आयोजन में चार चांद लगा दिए।केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग पटना के आकर्षिता टीम गाइड्स लोक गीत की प्रस्तुति की। दर्शक बहुत आनंदित हुए।केंद्रीय विद्यालय बेलीरोड पटना की गाइड्स ने ‘पनिया के जहाज से’ लोकनृत्य, ‘जुग-जुग जिया’ सोहर, केवी मुजफ्फरपुर , झपहान की गाइड लॉ नाट्य प्रस्तुति, केवी कंकरबाग एसएस की गीत प्रस्तुति तथा ‘हरियाणे की छोरी’ पर हरियाणवी नृत्य सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भारतीय लोक-संस्कृति की विविध छटाओं को जीवंत कर दिया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समारोह का कुशल संचालन श्रीमती संगम एवं श्रीमती प्रियंका ने किया। जबकि छात्राओं तस्लीन एवं अनुष्का ने भी प्रभावशाली मंच-संचालन में सहयोग करते हुए कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा।
मुख्य अतिथि का उद्बोधन
मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार मिश्र ने कहा कि स्काउटिंग एवं गाइडिंग विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व, सहयोग, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने अपने पढ़ाई और जीवन वृत्त से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य श्री त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, शिविर प्रतिनिधियों, ऑफिशियल्स, एस्कॉर्ट्स एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तृतीय सोपान परीक्षण शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा-भाव को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कैंप फायर की सांस्कृतिक परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सामूहिक सहभागिता और स्काउटिंग की भावना ने इस संध्या को यादगार बना दिया।
सामाजिक सौहार्द्र का उदाहरण
अजान की आवाज कानों में आते ही आईएएस ने कार्यक्रम को रुकवाया स्काउट गाइड की सर्वधर्म प्रार्थना तब चरितार्थ हुआ जब मुख्य अतिथि आईएएस मिथिलेश कुमार मिश्र ने कार्यक्रम के दौरान ही मुस्लिम समाज की ओर से शुरू हुई अचानक अजान की आवाज कानों में आते ही उन्होंने कहा कि अजान के बाद कार्यक्रम शुरू होगा। इस अवधि में सभी कलाकार, दर्शक,अतिथि कुछ देर के लिए बिल्कुल शांत हो गए। अधिकारी की इस सामाजिक सौहार्द्र और गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल दी जा सकती है। उन्होंने कार्यक्रम में सपरिवार पहुंच खूब आनंद लिया। उन्होंने खुद से इसके वीडियो बनाए और बच्चियों को नेक व ईमानदार नागरिक बनने की नसीहत दी।


