ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायतेघड़ा में महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट

तेघड़ा में महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट

बीहट। तेघड़ा में महागठबंधन पूरी तरह से एकजूट है। महागठबंधन में शामिल हरेक दल के नेता व कार्यकर्ता भाकपा सह महागठबंधन के प्रत्याशी रामरतन सिंह की जीत के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।...

तेघड़ा में महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायFri, 16 Oct 2020 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

तेघड़ा में महागठबंधन पूरी तरह से एकजूट है। महागठबंधन में शामिल हरेक दल के नेता व कार्यकर्ता भाकपा सह महागठबंधन के प्रत्याशी रामरतन सिंह की जीत के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को बीहट स्थित बरौनी भाकपा अंचल कार्यालय में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता भाकपा नेता रामानंद यादव, कांग्रेस के बरौनी प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह व राजद के प्रखंड अध्यक्ष हरिनंदन कुमार ने संयुक्त रूप से की। जिला सचिव मंडल सदस्य प्रह्लाद सिंह ने कहा कि जिले के सातों विधानसभा की सीट पर महागठबंधन की जीत निश्चित है। कांग्रेस के जिला महासचिव सह इंटक के जिलाध्यक्ष चुनचुन राय ने कहा कि महागठबंधन में शामिल सभी दलों के कार्यकत्र्ता रामरतन सिंह की जीत के लिए जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। मौके पर बीहट नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन कुमार, भाकपा नेता रामाधार सिंह, अरविंद सिंह, राजीव कुमार यादव, उदयकांत यादव, बबलू कुमार, अशोक पासवान, श्यामनंदन सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें